फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Repair work of Ramganga bridge will start from today, one-way will remain for 35 days.

Farrukhabad News: आज से शुरू होगी रामगंगा पुल की मरम्मत, 35 दिन रहेगा वनवे

Tue, 09 Dec 2025 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Repair work of Ramganga bridge will start from today, one-way will remain for 35 days.
फर्रुखाबाद। एनएचएआई आज से इटावा-बरेली हाईवे पर स्थित रामगंगा पुल की पुल की मरम्मत शुरू करवाएगा। पुल के एक्सपेंशन ज्वॉइंट्स सहित संपूर्ण मरम्मत की जाएगी। काम को पूरा होने में करीब 30 से 35 दिनों का समय लगेगा। इस दौरान 35 दिनों तक पुल वर यातायात वनवे रहेगा। रेलिंग टूटने और सड़क के बीचोंबीच गहरे गड्ढे होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

मरम्मत के दौरान पुल की एक लेन पूरी तरह बंद रहेगी और दूसरी लेन से वाहनों को रोक-रोककर निकाला जाएगा। सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए एनएचएआई ने अपर पुलिस अधीक्षक तथा राजेपुर थाना प्रभारी को पत्र भेजकर पुलिस फोर्स की मांग की है। साइट इंजीनियर विश्वास मिश्रा ने बताया कि मरम्मत कार्य तेज गति से कराया जाएगा। पुल के दोनों ओर ट्रैफिक व्यवस्था नियंत्रित करने के लिए पुलिस की मदद ली जाएगी। इसके लिए पुलिस अधिकारियों को पत्र भी भेजा गया है। बताया कि यह पुल एसडीएम जलालाबाद जनपद शाहजहांपुर के नियंत्रण में आता है। इसके लिए उन्हें भी पत्र भेजकर पुलिस और प्रशासनिक सहयोग मांगा गया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed