{"_id":"67718ea17f7df35aa405c45b","slug":"repair-of-bridge-started-without-diversion-jam-occurred-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-119118-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बिना डायवर्जन पुल की मरम्मत शुरू, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बिना डायवर्जन पुल की मरम्मत शुरू, लगा जाम
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एनएचएआई ने रविवार को बिना रूट डायवर्जन के ही पांचालघाट पुल की मरम्मत शुरू कर दी। इससे वहां जाम लग गया। वहीं मरम्मत कार्य भी बाधित रहा।
मशीन से पुल की सड़क से पुराना डामर उखाड़ा गया। इस दौरान एक घंटा तक वाहन जाम में फंसे रहे। बरेली से आने व जाने वाले लोग भी जाम में फंसे रहे। इटावा-बरेली हाईवे काे 730 सी हाईवे में बदल कर सड़क का चौड़ीकरण होने से वाहनाें की रफ्तार भी बढ़ गई है। सड़क से पुल की चौड़ाई काफी कम होने से फोरलेन पुल का निर्माण स्वीकृत हुआ। वहीं पांचालघाट गंगा पुल जर्जर होने से एनएचएआई को पुल की मरम्मत कराने के आदेश दिए गए हैं।
13 जनवरी से रामनगरिया मेला लगने से पहले पुल की मरम्मत के लिए दो माह पहले रूट डायवर्जन की अनुमति मांगी गई। रूट डायवर्जन न होने से अब तक काम लटका है। हादसे की आशंका को देखते हुए अमर उजाला ने 27 दिसंबर के अंक में, रूट डायवर्जन के इंतजार में पांचालघाट पुल मरम्मत का कार्य लटका, शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया।
इस पर शनिवार को एसपी ने निरीक्षण किया, लेकिन रूट डायवर्जन पर निर्णय नहीं हो सका। वहीं मेला लगने में 15 दिन ही शेष रह जाने के चलते एनएचएआई की ओर से बिना रूट डायवर्जन के ही रविवार को पुल पर काम शुरू कर दिया गया। इससे छोटे व बड़े वाहन फंसने से यातायात बाधित हुआ, वहीं डामर उखाड़ने के काम में भी रुकावट आती रही।
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल ने बताया कि वाहनों के रूट डायवर्जन पर अधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया जाएगा।