फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   release land encroachment

Farrukhabad News: जमीन कब्जा मुक्त कराने के लिए रो पड़ी महिला

Sun, 22 Jan 2023 06:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
release land encroachment
सदर तहसील में समस्याएं सुनते डीएम। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। सदर तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में फरियाद लेकर 12 वीं बार पहुंची महिला डीएम के सामने फूट-फूट कर रो पड़ी। कहा कि यदि तहसीलदार कब्जादारों का नाम दर्ज दिखा दें तो वह जमीन छोड़ देगी। इस पर तहसीलदार कागज नहीं दिखा सकीं। डीएम ने सात दिन में समस्या समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे मोहम्मदाबाद के गांव माडलशंकरपुर की श्यामा देवी पहुंची। कहा कि उसकी जमीन पर कुछ दबंग कब्जा किए हैं। डीएम ने तहसीलदार श्रद्धा पांडेय से पूछा तो उन्होंने कहा कि कागजों में कब्जेदारों का नाम दर्ज है। इस पर महिला फफक कर रो पड़ी। डीएम ने तहसीलदार से कहा कि वह सात दिन में हर हाल में समस्या का समाधान करवा दें। समाधान दिवस में सांसद मुकेश राजपूत, एएसपी अजय प्रताप समेत अन्य विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद थे। कुल 157 में से छह शिकायतों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

कमालगंज के गांव नगला देवी के संजय सिंह ने कहा कि गांव में तालाब के बड़े भूभाग पर कब्जा है। उसे अधिकारी खाली नहीं करवा रहे हैं। डीएम ने एसडीएम को शीघ्र पैमाइश करवाकर बुलडोजर चलवाने के निर्देश दिए। गांव अखिमेलपुर के सोनू ने कहा कि मकान के पास परिवार की जमीन है। सबकी सहमति से उसमें एक मंदिर बन गया। अब परिवार की एक महिला फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है। यदि उसे मुकदमे में फंसाया गया तो वह आत्महत्या कर लेगा। डीएम ने एएसपी से जांच कर कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कायमगंज। संपूर्ण समाधान दिवस में सुनवाई के दौरान एडीएम सुभाष प्रजापति के सामने भूमि की पैमाइश संबंधी कई मामले आए। इस पर उन्होंने लेखपाल, कानूनगो पर नारजागी जताते हुए एक सप्ताह में सभी मामलों का निस्तारण न होने पर संबंधित कर्मचारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम संजय कुमार सिंह, सीओ सोहराब आलम, तहसीलदार कर्मवीर सिंह, बी डी ओ मोहम्मद आरिफ मौजूद रहे।

कायमगंज। शमसाबाद ब्लॉक के गांव चिलसरी निवासी मालती देवी अपने पति मातादीन के साथ एडीएम के सामने पेश हुईं और बोलीं साहब मैं जिंदा हूं। ग्राम पंचायत सचिव ने उन्हें मृत दर्शाकर वृद्धा पेंशन बंद करा दी। इस पर एडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच बी डी ओ शमसाबाद शमीम अहमद को दी। जांच पड़ताल में पता लगा कि नियमनुसार पति-पत्नी में से एक को पेंशन मिलती है। इससे वृद्धा की पेंशन बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed