फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Relatives jammed the dead body of the laborer

Farrukhabad News: मजदूर का शव रखकर परिजनों ने लगाया जाम

Fri, 07 Apr 2023 11:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 07 Apr 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Relatives jammed the dead body of the laborer
फर्रुखाबाद। मजदूर की हत्या का आरोप लगाकर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। शव को ठेली पर रखकर कोतवाली- जिला जेल मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया। मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण बिसरा सुरक्षित किया गया। हाथ व पैर में चार चोटों के निशान पाए गए।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ग्वालटोली निवासी मोर सिंह का 23 वर्षीय पुत्र विवेक उर्फ आशीष मजूदरी करता था। चार अप्रैल को मोहल्ले के रजत, कमलेश, राजा दो बजे घर पर आए और विवेक को अपने साथ बुलाकर ले गए। गुरुवार की सुबह छह बजे रजत का फोन आया कि विवेक की तबीयत खराब हो गई है। उसको मसेनी स्थित नर्सिग होम में लेकर जा रहे हैं। भाई अंकुल पिता मोर सिंह को लेकर विवेक को देखने के लिए नर्सिग होम जा रहा था। लगभग साढ़े आठ बजे सुबह यह लोग विवेक को कार से घर के पास ले आए। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने विवेक को कार से नीचे उतारा और लोहिया अस्पताल लेकर आए।
विज्ञापन

वहां डॉक्टर ने विवेक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसमें मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने के कारण डॉक्टर ने बिसरा सुरिक्षत कर लिया। उसके पैर व हाथ में चार चोटों के निशान मिले। परिजन शव लेकर घर आ गए। शुक्रवार की सुबह परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। लगभग 10 बजे शव को ठेले पर रखकर परिजनों ने कोतवाली से जिला जेल मार्ग पर मस्जिद के सामने जाम लगा दिया। करीब आधा घंटा तक जाम लगा रहा। सूचना पर कोतवाल सचिन कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने मुकदमा दर्ज कर पैनल से पोस्टमार्टम कराने की मांग की। कोतवाल के समझाने पर परिजन मान गए। पुलिस ने भाई अनिल की तहरीर पर रजत, कमलेश, राजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने तीन डॉक्टर मोहम्मद आरिफ, विजय अनुरागी, शोभित शाक्य के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने एक नामजद आरोपी को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि शराब पीने के दौरान विवाद हो गया था। धक्का लगने से विवेक के चोट लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed