फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Reductions are being made to reduce overloading from sub-stations.

Farrukhabad News: उपकेंद्रों से ओवरलोडिंग कम करने के लिए हो रही कटौती

Tue, 04 Jun 2024 02:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Reductions are being made to reduce overloading from sub-stations.
फर्रुखाबाद। भीषण गर्मी से पावर ट्रांसफार्मरों को ओवरलोडिंग से बचाए जाने के लिए उपकेंद्रों से दो-दो घंटे बिजली कटौती की जा रही है। इसके साथ ही पावर ट्रांसफार्मर व वीसीवी आदि मशीनों को ठंडा रखने के लिए कूलर और एग्जॉस्ट भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

जनपद में स्थित 41 उपकेंद्रों से बिजली आपूर्ति की जाती है। इनमें पांच से दस एमवीए के 64 पावर ट्रांसफार्मर लगे हैं। मौजूदा समय में भीषण गर्मी के चलते पावर ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो रहे हैं। इसे देखते हुए प्रत्येक उपकेंद्र पर लगे पावर ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए दो-दो घंटे बिजली कटौती की जा रही है।
विज्ञापन

उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारी दिन-रात इस पर नजरें जमाए हैं। पावर ट्रांसफार्मर पर लगे टेंपरेचर इंडीकेटर से तापमान को देखा जा रहा है। 70 से 75 एम्पियर तापमान पहुंचते ही पावर ट्रांसफार्मर बंद कर उसमें पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। करीब आधा घंटा में ट्रांसफार्मर ठंडा होने पर आपूर्ति दोबारा चालू कर दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसफार्मरों व वीसीवी मशीनों को ठंडा करने के लिए कूलर व एग्जॉस्ट भी लगाए गए हैं। शनिवार को लकूला उपकेंद्र पर लगे दस-दस एमवीए के दो ट्रांसफार्मरों को ठंडा करने के लिए एक-एक कूलर व उपकेंद्र पर लगी वीसीवी मशीनों को ठंडा करने के लिए एग्जॉस्ट लगाए गए।

एसडीओ लकूला रवि पांडेय ने बताया कि तापमान कम करने को कूलर व एग्जॉस्ट चलाए जा रहे हैं। अधीक्षण अभियंता अजय कुमार ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए उपकेंद्रों से दो-दो घंटे कटौती करवाई जा रही है। ताकि पावर ट्रांसफार्मर ओवरलोड होकर खराब न हो जाएं। भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को बिजली की समस्या न हो, इसके लिए अधिकारी व कर्मचारी रात-दिन काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed