फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Reduced effect of eye flu, increased patients of fever and itching

Farrukhabad News: आई फ्लू का असर कम, बुखार और खुजली के बढ़े मरीज

Thu, 17 Aug 2023 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Reduced effect of eye flu, increased patients of fever and itching
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कायमगंज। अस्पतालों की ओपीडी में आई फ्लू के मरीजों की संख्या में कमी आई है। वहीं बुखार और खुजली के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। सीएचसी की ओपीडी के नेत्र विभाग में जहां पहले 350 मरीज पहुंच रहे थे अब यह संख्या घटकर 55-60 तक रह गई है।
पिछले एक माह से आई फ्लू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही थी। सीएचसी के नेत्र विभाग में जाने वाले 350 मरीजों में 70 प्रतिशत आई फ्लू के ही होते थे। हालात यह हो गए थे कि बाजार से सस्ते आई ड्राॅप भी गायब हो गए। लोग महंगे ड्राॅप खरीदने को मजबूर हो गए थे। अब 10 से 12 मरीज ही आई फ्लू के आ रहे हैं। नेत्र चिकित्सक आरके चतुर्वेदी ने बताया कि आई फ्लू कंट्रोल में है। अब पहले जैसी स्थिति नहीं है। मरीजों को आई ड्राॅप और दवा भी आसानी से मिल रही है।
विज्ञापन

इन दिनों सीएचसी की ओपीडी में बुखार और खुजली के मरीजों में इजाफा हो गया है। गुरुवार को ओपीडी में 700 से अधिक मरीज पहुंचे। इसमें 70 प्रतिशत मरीज बुखार और खुजली के ही थे। बारिश से जगह-जगह होने वाले जलभराव और कीचड़ से मच्छरों की भरमार हो गई है। इन मच्छरों से बुखार के मरीजों में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्साधीक्षक डॉ विपिन कुमार ने बताया एक सप्ताह से आई फ्लू के मरीजों की संख्या में गिरावट आई है। बुखार और खुजली के मरीज लगातर बढ़ रहे हैं। दिन के मुकाबले रात का मौसम ठंडा हो रहा है। इसकी चपेट में आने से लोग बीमार हो रहे हैं। रात को होने वाली नमी से इस समय बचाव की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed