{"_id":"5c572323bdec225eb65df2a5","slug":"recruitment-subsidized-will-not-peons-and-clerks-in-schools-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुदानित स्कूलों में चपरासी व लिपिक की नहीं होगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुदानित स्कूलों में चपरासी व लिपिक की नहीं होगी भर्ती
Sun, 03 Feb 2019 10:51 PM IST
मनोज कुमार
farrukhabad
farrukhabad
Published by: मनोज कुमार
Updated Sun, 03 Feb 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
school
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अशासकीय मान्यता प्राप्त (अनुदानित) विद्यालयों में अब चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और लिपिक की भर्ती नहीं होगी। इस संबंध में शासनादेश आ गया है। जो लिपिक और चतुर्थश्रेणी कर्मचारी काम कर रहे हैं। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद उनके स्थान पर नई नियुक्तियां नहीं की जाएगी। मृतक आश्रित में भी सहायक मंडलीय शिक्षा अधिकारी के पास पत्रावली विचार के लिए भेजी जाएगी।
बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों की तर्ज पर अब अशासकीय मान्यता प्राप्त विद्यालयों में स्टाफ रहेगा। बेसिक शिक्षकों में लिपिक की तैनाती नहीं है। शासन ने अशासकीय मान्यता प्राप्त विद्यालयों में लिपिक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्तियां समाप्त कर दी हैं। जिले में संचालित अनुदानित विद्यालयों में जो लिपिक और चतुर्थश्रेणी कर्मचारी काम कर रहे हैं। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद जो पद खाली होगा वह समाप्त होता जाएगा। विज्ञापन निकाल कर कोई नहीं नियुक्ति नहीं की जाएगी।
बीएसए रामसिंह ने बताया कि अनुदानित विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी व लिपिक पदों पर नियुक्ति न होने संबंधी शासनादेश आ गया है। मृतक आश्रित पर नियुक्ति के लिए पत्रावली बनाकर सहायक मंडलीय अधिकारी के पास विचार के लिए भेजी जाएगी। पत्रावली पर निर्णय के बाद ही मृतक आश्रित में नियुक्तियां हो सकेंगी।