फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Record fake, notice to teacher

जांच में फर्जी अभिलेख मिलने पर शिक्षकों को नोटिस

Wed, 16 Jun 2021 06:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
Record fake, notice to teacher
अभिलेख फर्जी, श्िािक्षका को नोटिस
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। नवाबगंज ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नया गनीपुर में सहायक अध्यापिका सुमन के शैक्षिक अभिलेख जांच में फर्जी मिले हैं। बीईओ की रिपोर्ट पर बीएसए लालजी यादव ने शिक्षिका को नोटिस जारी कर 22 जून को कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का आदेश दिया है।
जनपद आगरा के विकास खंड खंडौली के पूर्व माध्यमिक विद्यालय शेर खां में सहायक अध्यापिका सुमन की तैनाती है। उन्होंने अपना पैन कार्ड मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड किया। वही पैन नंबर फर्रुखाबाद के नवाबगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नया गनीपुर में तैनात सहायक अध्यापिका सुमन पुत्री सनेहीराम ने भी अपलोड किया था।
विज्ञापन

यह मामला आगरा जिले के बीएसए कार्यालय के वित्त एवं लेखाधिकारी ने पकड़ लिया। उन्होंने दिसंबर 2020 में फर्रुखाबाद बीएसए कार्यालय के वित्त एवं लेखाधिकारी अजीत कुमार के पास आगरा जिले में तैनात शिक्षिका सुमन पुत्री सनेहीराम के अभिलेख भेजे और जांच कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वित्त एवं लेखाधिकारी के आदेश पर बीएसए लालजी यादव ने बीईओ नवाबगंज को प्रकरण की जांच दी। बीईओ नवाबगंज ललित मोहन पाल प्राथमिक विद्यालय गनीपुर की शिक्षिका सुमन के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट अभिलेखों की जांच करने अमर शहीद इंटर कॉलेज बेवर मैनपुरी गए।
प्रधानाध्यापक ने गनीपुर में तैनात सुमन पुत्री सनेही राम के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के अंकपत्र व प्रमाण पत्र फर्जी होने की रिपोर्ट दी। विद्यालय के एसआर रजिस्टर में सुमन का नाम अंकित नहीं है। शिक्षिका ने नियुक्ति के दौरान दो प्रकार के अंकपत्रों व प्रमाणपत्रों का प्रयोग किया था।
खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट पर बीएसए ने गनीपुर में तैनात शिक्षिका सुमन को नोटिस जारी कर दिया है। 22 जून को 11 बजे कार्यालय में उपस्थित होकर फर्जी अभिलेखों के संबंध में अपना पक्ष रखने का आदेश दिया है। उपस्थित न होने पर सेवा समाप्त कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

खंड शिक्षा अधिकारी नवाबगंज ललित मोहन पाल ने बताया कि सुमन पुत्री सनेहीराम के अभिलेख जांच में फर्जी पाए गए थे। शिक्षिका ने सर्विस बुक में राजीव गांधी नगर फर्रुखाबाद पता अंकित किया है। शिक्षिका का असली नाम और पता क्या है यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed