फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Recognition given to school on non-standard building, will be investigated

अमानक भवन पर विद्यालय को दी मान्यता, जांच के आदेश

Sat, 11 Jan 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Recognition given to school on non-standard building, will be investigated
फर्रुखाबाद। विद्यालय चलाने को बनाए गए भवन में मानकों की अनदेखी की गई। अमानक भवन पर बेसिक शिक्षा विभाग से मान्यता भी जारी कर दी गई। इसकी शिकायत होने पर एडी बेसिक कानपुर केसी भारती ने जांच बैठा दी है। उन्होंने बीएसए को जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

शरह के मोहल्ला खैराती खां में स्मार्ट किड्स कान्वेंट स्कूल खोला गया है। इसको अप्रैल 2017 में मान्यता दी गई थी। मोहल्ला बजरिया निहाल चंद्र निवासी रजनीश त्रिपाठी ने मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक कानपुर को शिकायत भेजी। इसमें कहा कि विद्यालय संचालन के लिए जो भवन बनाया गया है, वह मानक के अनुरूप नहीं है। कई अन्य मानकों की भी अनदेखी की गई। इसके बाद भी विभागीय अधिकारियों ने विद्यालय संचालन की मान्यता दे दी है। शिकायत पर एडी बेसिक ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को एक सप्ताह में जांच कर आख्या देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed