फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   RDF bill 3500 , SE put the rebuke

3500 के बिल आरडीएफ, एसई ने लगाई फटकार

Fri, 02 Jan 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 02 Jan 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
बिजली का नया कनेक्शन हो या खराब मीटर बदला गया हो, इसकी सीलिंग कंप्यूटर
विज्ञापन
में फीड करने में मीटर विभाग लापरवाही बरत रहा है। इस कारण शहरी क्षेत्र के लगभग 3500 उपभोक्ताओं के बिजली बिल आरडीएफ में जारी हो रहे हैं। इसको लेकर अधीक्षण अभियंता ने विभाग के अफसरों के पेंच कसे।

शहरी इलाके में विद्युत निगम के 45 हजार उपभोक्ता हैं। इसमें 41 हजारं की बिलिंग हर माह होती है। जिनकी बिलिंग हो रही है उसमें से 3500 उपभोक्ता ऐसे हैं जिनकी बिलिंग आरडीएफ (फिक्स यूनिट) में हो रही है। खर्च होने वाली यूनिट के अनुसार बिल जारी न होने से उपभोक्ताओं पर बकाएदारी का बोझ बढ़ रहा है। इतनी बड़ी संख्या में बिजली बिल आरडीएफ में जारी होने पर अधीक्षण अभियंता तारीक मतीन ने शुक्रवार को विद्युत वितरण खंड शहरी क्षेत्र और मीटर विभाग पहुंच कर मामले की

जानकारी ली। मीटरों की सीलिंग ऑन लाइन फीडिंग में अनदेखी पर मीटर विभाग के अफसरों की फटकार लगाई। जिन मीटरों की सीलिंग नहीं चढ़ी है, उनको ऑन लाइन फीड कराने के निर्देश दिए हैं।  मीटर विभाग के अफसरों को कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

अधीक्षण अभियंता की नाराजगी के बाद मीटर विभाग के अधिकारी और वितरण खंड शहरी क्षेत्र के अफसरों ने मीटरों की सीलिंग ऑन लाइन फीड करने का कार्य शुरू कर दिया है। एक्सईएन शहरी सुरेश कुमार ने बताया कि मीटरों की सीलिंग फीड कराने को कर्मचारी लगा दिए हैं। इसका कार्य शुरू करा दिया गया है।

यह है नियम
खराब मीटर बदलने या नए कनेक्शन पर उपभोक्ता के घर मीटर लगाने के दौरानर विभाग के कर्मचारी को तीन प्रतियों में सीलिंग भरनी होती है। इसकी एक प्रति उपभोक्ता को दी जाती है। इन दो प्रतियों में मीटर विभाग एक प्रति वितरण  खंड को भेज देता है। ताकि ऑन लाइन फीडिंग होने पर उपभोक्ता को मीटर रीडिंग के अनुसार बिल जारी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed