{"_id":"61b63bb7fc26db418a0e9bfe","slug":"ration-distribution-stopped-as-soon-as-dm-left-farrukhabad-news-knp669199028","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 लोगों को मिल सका राशन, बाकी लौटे खाली हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 लोगों को मिल सका राशन, बाकी लौटे खाली हाथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। राशन दुकानों पर कार्डों की संख्या के अनुपात में रिफाइंड और चना कम पहुंचनेे से केवल-50-50 कार्डधारकों को ही राशन का वितरण किया जा सका। ग्वाल टोली टिलियां मोहल्ले में डीएम ने 50 कार्डधारकों को राशन बांटा। उनके जाते ही कोटेदार ने वितरण बंद कर दिया। कल से सभी कार्डधारकों को राशन बांटा जाएगा।
फतेहगढ़ के मोहल्ला ग्वाल टोली टिलियां के कोटेदार वीरेंद्र दिवाकर की दुकान पर डीएम संजय कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर नि:शुल्क राशन वितरण का शुभारंभ किया। डीएम ने डीएसओ जीवेश कुमार मौर्य, डिप्टी आरएमओ विवेक सिंह के साथ 50 कार्डधारकों को गेहूं, चावल, नमक, चना व रिफाइंड दिया। अधिकारियों के जाते ही कोटेदार ने राशन वितरण बंद कर दिया। कोटेदार ने बताया कि 50 कार्डधारकों को ही आज राशन वितरण होना था। अन्य को सोमवार को बांटा जाएगा।
मोहल्ला गाड़ीखाना में कार्डधारकों की भीड़ लगी थी। ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगवाकर 50 लोगों को गेट के अंदर कर लिया गया। अन्य कार्डधारकों की लाइन गेट के बाहर लगी थी। 50 लोगों को राशन देकर अन्य से सोमवार को आने के लिए कहा गया। कोटेदार ने बताया कि रिफाइंड (खाद्य तेल)के पैकेट आने पर सोमवार से राशन का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
मोहल्ला बड़ा खेल में कोटेदार मुन्नी देवी यादव की दुकान पर सुबह से कार्डधारकों की भीड़ लग गई थी। वितरण शुरू होने पर धक्का-मुक्की होने लगी। राशन तौल रहे संजय यादव ने लोगों से कहा कि आज 50 कार्डधारकों को ही राशन दिया जाएगा। पीपा सहित राशन तौलने पर कुछ कार्डधारकों ने आपत्ति जताई। इस पर तौल रहे व्यक्ति ने उन्हें हड़काकर शांत कर दिया गया। राशन के लिए पर्ची न कटने से कार्डधारक परेशान रहे।
जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य ने बताया कि पहले दिन रिफाइंड का उठान कम होने से प्रति दुकान 50-50 कार्डधारकों को राशन वितरण का लक्ष्य रखा गया था।
कम राशन देने का आरोप
मोहल्ला गाड़ीखाना कोटे की दुकान से राशन लेकर लौट रहे छोटी जेल चौराहा निवासी चंदन ने बताया कि इस बार नमक, चना व रिफाइंड भी मुफ्त मिला है। इससे वह खुश हैं। आरोप लगाया कि कार्ड पर छह यूनिट दर्ज हैं लेकिन कोटेदार ने पांच यूनिट का ही राशन दिया गया।
मोहल्ला वनखड़िया निवासी शंकर ने बताया कि कार्ड पर छह यूनिट हैं। कोटेदार ने पांच यूनिट का राशन ही दिया है। टोकने पर पहले कोटेदार ने कहा कि टीका लगवाने वालों को ही राशन देने के आदेश हैं। टीकाकरण का कार्ड दिखाने के बाद राशन कम दिया।
वनखड़िया निवासी ओमप्रकाश ने घटतौली करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि छह यूनिट का कार्ड है। प्रत्येक माह 30 किलो की जगह 28 किलो राशन ही दिया जाता है। घर में तौलने पर 27 किलो ही निकलता है। इलेक्ट्रिक कांटा दिखावे के लिए रखा है। बांट वाले तराजू पर पीपा सहित राशन तौला जाता है।