फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   rashan

राशन का इंतजार करते रह गए लोग

Tue, 22 Feb 2022 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
rashan
फर्रुखाबाद। गोदामों से राशन का उठान न होने के चलते मंगलवार को पहले दिन जिले में कहीं भी राशन वितरण नहीं हुआ। 28 फरवरी तक राशन वितरण किया जाना है। इस बार अंत्योदय कार्डधारकों को तीन किलो चीनी भी मुफ्त दी जाएगी।
विज्ञापन

जनपद में 798 राशन कोटेदार हैं। इनसे करीब तीन लाख 55 हजार 500 कार्डधारकों को राशन वितरण किया जाता है। कोरोना काल से कार्डधारकों को प्रत्येक माह दो बार राशन मुफ्त मिल रहा है। फरवरी में द्वितीय चरण का वितरण 22 फरवरी से 28 फरवरी तक किया जाना है। विपणन विभाग के गोदामों से अभी तक राशन की उठान शुरू ही नहीं हुई है।
विज्ञापन

इसलिए कोटेदार राशन नहीं बांट पा रहे हैं। इस माह दूसरे चरण के राशन के साथ अंत्योदय कार्डधारकों को तीन माह के लिए (जनवरी, फरवरी व मार्च) तीन किलो चीनी भी नि:शुल्क दी जाएगी। सभी कार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किलो राशन (तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल) मुफ्त मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटेदारों का कहना है कि राशन वितरण की अंतिम तिथि 28 फरवरी निर्धारित की गई है। इसमें छह दिन ही शेष बचे हैं। अभी तक किसी भी ब्लाक के कोटेदारों को राशन नहीं मिल सका है। उठान होने में ही चार-पांच दिन लग जाएंगे। फिर एक-दो दिन में ही कोटेदार राशन वितरण कैसे कर पाएंगे। गोदामों से 21 फरवरी तक कोटेदारों को राशन देने के निर्देश थे। इसके बावजूद राशन की उठान नहीं कराई गई।
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने नोडल अधिकारियों के सामने राशन वितरण कराने के आदेश दिए हैं। ई-पॉस मशीन से राशन वितरण किया जाएगा। पूर्ति निरीक्षकों को भ्रमणशील रहकर घटतौली करने वाले कोटेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

गोदामों से कोटेदारों को और दुकानों से कार्डधारकों को 22 फरवरी से 28 फरवरी तक राशन वितरण के आदेश हैं। चुुनाव के चलते देरी हुई है। बुधवार से गोदामों से राशन की उठान कराई जाएगी। सभी कोटेदारों को समय से राशन मिल जाएगा।
- विवेक सिंह, डिप्टी आरएमओ
गोदाम से कोटेदारों को राशन मिलते ही तेजी से वितरण कराया जाएगा। सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक कोटेदारों को राशन वितरण करने के आदेश दिए गए हैं।
- जीवेश कुमार मौर्य, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed