फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Rape of a sleeping girl at home

घर में सो रही बच्ची के साथ दुष्कर्म

Fri, 09 Oct 2020 06:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
Rape of a sleeping girl at home
घटनास्थल पर जानकारी करते कोतवाल। - फोटो : FARRUKHABAD
घर में सो रही बच्ची से दुष्कर्म
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। घर में चारपाई पर सो रही एक आठ साल की बच्ची से अज्ञात युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर मचाने पर घर के सामने का एक युवक बाहर निकल आया। इससे आरोपी भाग गया। सूचना पर पहुंची आईटीआई चौकी पुलिस ने लहूलुहान बच्ची को लोहिया महिला अस्पताल में भर्ती कराया।
शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी बैटरी मिस्त्री काम से दिल्ली गया हुआ था। उसके झोपड़ीनुमा घर में मां, 13 और 10 साल के बेटों के अलावा आठ साल की बेटी थी। गुरुवार रात दादी और छोटा बेटा तखत पर लेटे थे। एक चारपाई पर बड़ा बेटा और एक पर अकेली बच्ची लेटी थी।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब चार बजे एक नकाबपोश युवक घर में घुस गया। उसने बच्ची का मुंह दबाकर दुराचार किया। बच्ची के चीखने पर दादी जाग गई तो युवक भाग गया। बच्ची की आवाज सामने मकान में एक युवक ने सुनी, वह बाहर निकला और जानकारी की। इसके बाद मोहल्ले के कई लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पास में ही रह रही एक महिला चिकित्सक ने बच्ची को देखा और पुलिस को सूचना देने की सलाह दी। बच्ची की दादी ने बच्ची के पिता को फोन पर जानकारी। पुत्र की सूचना पर यूपी 112 पुलिस और आईटीआई चौकी प्रभारी रवेंद्र कुमार निषाद पहुंचे। बच्ची की हालत देख तुरंत लोहिया महिला अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ ही देर में कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय ने घटनास्थल का जायजा लिया। बड़े भाई से पूरी जानकारी ली।
कोतवाल ने बताया कि बच्ची के पास एक भाई लेटा था। छोटी सी जगह में तीन चारपाई पड़ी थीं। जिस चारपाई पर बच्ची थी, वह अंदर साइड में थी। दुष्कर्म का प्रयास हुआ है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज करेंगे। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
तीन बच्चों को छोड़कर चली गई है मां
बच्चों की मां अधिकतर अपने मायके भाई के पास रहती थी। कुछ महीने पहले भाई की मृत्यु हो गई, तो वह पति के पास आ गई। यहां से सितंबर में अचानक दो साल के बेटे को लेकर कहीं चली गई।

दादी को अकेले में समझाती रही पुलिस
अस्पताल में दोपहर बाद करीब तीन बजे दादी बच्ची के पास बैठी थीं। इसी दौरान एक नर्स ने उनसे कहा कि बाहर पुलिस वाली मैडम बुला रही हैं। दादी को अकेले में बैठाकर काफी देर तक धीरे-धीरे समझाया जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed