{"_id":"811fb9e0b52d67c9653db92f6eb49b32","slug":"ramswaroop-kaymganj-bsp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामस्वरूप कायमगंज से बसपा प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामस्वरूप कायमगंज से बसपा प्रत्याशी
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sun, 13 Sep 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले विधानसभा चुनाव के लिए बसपा ने रामस्वरूप गौतम को कायमगंज विधान सभा
विज्ञापन
क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। प्रत्याशी घोषित करते हुए जोनल कोआर्डिनेटर
अशोक सिद्धार्थ ने कहा कि बसपा भाई-भतीजावाद में विश्वास नहीं रखती है।
उन्होंने कार्र्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा वोट से लेंगे सीएम-पीएम,
आरक्षण से डीएम-एसडीएम लेंगे।
चीनी मिल रोड पर एमके गार्डन में बसपा के एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और जोनल कोआर्डिनेटर डा. अशोक सिद्धार्थ ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज पूरी तरह समाप्त हो गया है। चारों और लूट, डकैती और अवैध कब्जों का साम्राज्य कायम है। कहा कि किसी कार्यकर्ता का उत्पीड़न किया गया तो उसका हिसाब आने वाले
दिनों में ब्याज सहित वसूला जाएगा। प्र्रदेश की जनता को सपा की गुंडागर्दी से सिर्फ बसपा ही निजात दिला सकती है। कहा कि दलित समाज को अपने वोट का सही प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कायमगंज से 2017 के विधानसभा चुनाव के लिए रामस्वरूप गौतम को उम्मीदवार घोषित किया है। इस दौरान कानपुर मंडल के कोआर्डिनेटर शमशुल राइन ने कहा कि
प्रदेश को ग़ुंडाराज से सिर्फ मायावती ही बचा सकती हैं। सपा सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने डा. सिद्धार्थ को पगड़ी तलवार भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान महेंद्र सिंह कटियार, जैमिनी राजपूत, शिशु प्रताप सिंह, मनोज अग्रवाल, अशरफीलाल शंखवार, अनुज गौतम, रामनरेश गौतम, सुदेश पाल, राजेश पटेल, रवेंद्र पालिया, जंगालीलाल बाथम, बबलू जाटव,सुरेंद्र सिंह राजपूत, डा. शरद गंगवार, अनुपम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।