फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ramlila were readied for fancy dress shops

सज गईं रामलीला एवं फैंसी ड्रेस की दुकानें

Tue, 06 Oct 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Tue, 06 Oct 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
 Ramlila were readied for fancy dress shops

फर्रुखाबाद। जिले में रामलीला की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके चलते रामलीला एवं फैंसी ड्रेस के दुकानदारों ने वस्त्रों, शस्त्रों और मुखौटों का स्टॉक कर लिया है। इस बार 20 प्रतिशत महंगाई भी बढ़ी है।

विज्ञापन


त्रिपोलिया चौक पर रामलीला एवं फैंसी ड्रेस की दुकानें सज गई हैं। शहर में श्री रामलीला मंडल फर्रुखाबाद सरस्वती भवन, श्री मधु रामलीला मंडल मऊदरवाजा, श्री रामलीला परिषद फतेहगढ़ और श्री आदर्श रामलीला मंडल लोहाई रोड पर रामलीला का मंचन होता है।
विज्ञापन


इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में भी करीब एक दर्जन स्थानों पर रामलीला होती हैं। कमेटी के लोग रामलीला एवं फैंसी ड्रेस की दुकानों से वस्त्र, शस्त्र और मुखौटों की खरीद करते हैं। इसके चलते दुकानदारों ने विभिन्न वैरायटियों का स्टॉक कर लिया है। चेहरे, मुंडमाला, हाथ ग्लब्स, कमर की हाथबेल्ट, लाइटवाली मुंडमाला और चाइनीज चेहरे 150 से 1000 रुपये तक में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवी-देवताओं के बाल 60 से 1000 रुपये में बिक रहे हैं। टीन के शस्त्र 100 से 300 और पीतल के शस्त्र 500 से 15 हजार रुपये तक में हैं। ड्रेस का किराया 250 से 800 रुपये प्रतिदिन है। दुकानदारों का कहना है कि रामलीला में किराए पर वस्त्र ग्रामीण इलाकों से लेने आते हैं। शहर क्षेत्र में होने वाली रामलीलाओं के लोग बाहर से ड्रेस हर साल खरीदकर लाते हैं। इस बार ड्रेस, अस्त्र और शस्त्र की कीमतों में 20 प्रतिशत तक की महंगाई भी बढ़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed