फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ramganga river and the constant full surge

गंगा स्थिर और रामगंगा ने भरा उफान

Mon, 22 Aug 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Mon, 22 Aug 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Ramganga river and the constant full surge
कटरी शिकारपुर गांव में बाढ़ के पानी से घिरा विद्यालय - फोटो : अमर उजाला
तराई क्षेत्रों में बसे गांवों की मुसीबत अभी टली नहीं है। गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 15 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचने के बाद स्थिर हो गया है। इस कारण गंगा से गांवों का कटान तेज हो गया है। रामगंगा के उफान भरने से 15 सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ गया है।
विज्ञापन



गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु 136.60 से ऊपर जाने के बाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस कारण तराई क्षेत्र में बसे गांवों की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। कभी जलस्तर खतरे के निशान की ओर बढ़ता तो कभी कम हो जाता है। लेकिन चेतावनी बिंदु से ऊपर ही रहता है। इस कारण कई गांवों का कटान तेजी से होने से ग्रामीण भयभीत हैं।
विज्ञापन


गंगा में आई बाढ़ से आधा दर्जन गांव पानी से घिरे हुए हैं। इनके चारों ओर पानी भरा हुआ है। गांव से बाहर आने के लिए ग्रामीणों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। पानी से घिरे होने के कारण जानवरोें के लिए चारा और खुद का पेट भरने के लिए अनाज की दिक्कत ग्रामीणों के सामने खड़ी होने लगी है। गंगा में छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा सोमवार को कम कर दी गई। 61371 क्यसेक पानी गंगा में छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण गंगा का जलस्तर 136.75 पर स्थिर है। रामगंगा में दो दिन लगातार अधिक पानी छोड़ा गया था। इस कारण सोमवार को जलस्तर 135.60 मीटर से बढ़कर 135.75 मीटर पर पहुंच गया है। इसमें 4836 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed