फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   FIR registered against two for beating a youth to death with bricks.

Farrukhabad News: युवक की ईंटों से पीटकर हत्या में दो पर प्राथमिकी

Mon, 24 Aug 2026 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against two for beating a youth to death with bricks.
मोहम्मदाबाद। थाना क्षेत्र के नीबकरोरी रेलवे स्टेशन के पास एक युवक की दो जून की शाम करीब छह बजे ईंटों से पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृत युवक की बहन आशा देवी के अदालत में मुकदमा दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। कोर्ट के आदेश पर अब पुलिस ने दो युवकों सुमित और राहुल के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

आशा देवी ने कोर्ट को बताया था कि भाई प्रमोद कुमार दो जून की शाम करीब छह बजे मजदूरी कर साइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में सुमित और राहुल चारपाई डालकर बैठे थे। प्रमोद ने उनसे साइकिल निकालने के लिए चारपाई हटाने के लिए कहा। इसी बात पर दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने प्रमोद को जमीन पर गिराकर पीटा। वह किसी तरह वहां से भागा तो आरोपियों ने ईंटों से हमला कर दिया। पेट में कई ईंटें लगने से उसकी हालत गंभीर हो गई थी। प्रमोद ने पांच जून को कोतवाली में घटना की तहरीर दी थी। उसी दिन सीएचसी मोहम्मदाबाद में उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। छह जून को दोपहर करीब 12 बजे प्रमोद की मौत हो गई। सात जून को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। आशा देवी ने बताया कि आरोपियों के दबंग होने के कारण वह तुरंत थाने नहीं जा सकी। पुलिस अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद आशा देवी ने अदालत की शरण ली, जिसने प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed