फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ramganga near danger, water filled on Amaiyapur road

Farrukhabad News: रामगंगा खतरे के नजदीक, अमैयापुर मार्ग पर भरा पानी

Sat, 16 Sep 2023 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Ramganga near danger, water filled on Amaiyapur road
अमृतपुर। रामगंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचने से कई गांवों के लोग दहशत में हैं। अमैयापुर मार्ग पर पानी भर जाने से ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी होने लगी है। 20 से अधिक गांवों के पास बाढ़ का पानी पहुंच गया है। गंगा के जलस्तर में 25 सेंटीमीटर की कमी आने से कई गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

पहाड़ों की बारिश ने पहले गंगा और अब रामगंगा को उफान पर ला दिया है। रामगंगा के आसपास के गांवों में खतरा बढ़ गया है। करीब 20 गांवों के पास पानी पहुंचने लगा है। इससे ग्रामीण बाढ़ की आशंका से भयभीत हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को रामगंगा नदी के जलस्तर में 25 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। अब जलस्तर खतरे के निशान से पांच सेमी. दूर रह गया है। 136.80 मीटर से बढ़कर 137.05 मीटर पर पहुंच गया है। खतरे का निशान 137.10 मीटर पर है। खो बैराज 40,996, हरेली बैराज 5364, रामनगर बैराज 2401 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। तीनों बैराज से 48,361 क्यूसेक पानी आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामगंगा के किनारे के गांव हीरानगर, गुड़ेरा, भावन गुलरिया, खाखिन, बजीरपुर, असलानपुर, कोला सोता, बेचे पट्टी, महोलिया, मोकलपुर, चरिया सिकंदरपुर, गंगागंज, अलादपुर भटौली, खरगपुर, खंडोली, निसवी, राई, सीढ़ेचकरपुर आदि गांवों के पास पानी पहुंच गया। धान, गन्ना, मूंग, उड़द, तिल आदि फसलों में पानी भर गया है।

अमैयापुर को जाने वाले मार्ग पर पानी बहने से आने जाने में दिक्कत है। अर्जुनपुर में कटी सड़क पर पानी ज्यादा होने से 60 से अधिक गांवों के लोगों को दिक्कत है। सड़क पार करने के लिए तीन नाव चलाई जा रही हैं। गंगा के जलस्तर में 25 सेमी. की कमी आई है। जलस्तर 135.95 मीटर से कम होकर 135.70 मीटर पर आ गया है। नरौरा बांध से गंगा में 20,397 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed