फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ramayana teaches love to brother and the art of living life

भाई से प्रेम और जीवन जीने की कला सिखाती है रामायण

Sat, 04 Dec 2021 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Ramayana teaches love to brother and the art of living life
मेरापुर में कथा सुनते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। राम कथा व्यास संध्या तिवारी ने कहा कि श्रीरामचरित मानस भाई-भाई से प्रेम और जीवन जीने की कला सिखाती है। उन्होंने रावण वध और राम राज्याभिषेक तक की कथा का वर्णन किया। श्रोताओं ने भगवान फूलों की वर्षा की।
विज्ञापन

नौ दिवसीय रामकथा समापन दिवस पर कथा व्यास ने कहा कि रामायण सत्मार्ग पर चलना सिखाती है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म का हर व्यक्ति रोजाना पांच दोहा रामायण के अवश्य पढ़ें। इससे बच्चों में संस्कार की स्थापना होती है। कथा व्यास ने सीता हरण, सुग्रीव मित्रता, सबरी की कथा का मनोहारी वर्णन किया। रावण वध के बाद राम का राज्याभिषेक किया गया। इस दौरान श्रोताओं ने पंडाल में भगवान पर फूलों की वर्षा की। मुख्य यजमान राघवेंद्र मिश्र और पत्नी प्रधान अनीता मिश्रा के अलावा अमित मिश्रा, राजू मिश्रा, सुवीन मिश्रा आदि ने सपत्नीक कथा व्यास को सम्मानित किया।
विज्ञापन

कंस वध का प्रसंग सुनाया
कमालगंज। बिंजी गांव में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शनिवार को कंस वध, गोपी चीरहरण व रासलीला का वर्णन हुआ। कथा व्यास ने कंस वध की लीला सुनाई। कानपुर के पुखरायां से आए कथा व्यास अजीत चैतन्य ने छटवें दिवस की कथा में कंस वध का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि कंस वध से हमें सीख लेनी चाहिए कि बुराई की हार एक न एक दिन अवश्य होगी। इसलिए बुराई से दूर रहना चाहिए। श्रीकृष्ण यादव, कश्मीर सिंह, अभय सिंह, समरपाल, राजेंद्र यादव, रामचंद्र, रामशरण व्यवस्था में रहे। सपा के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अरशद जमाल सिद्दीकी भी कथा सुनने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed