फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ram tune resonating in Ramnagaria

रामनगरिया में दिन भर गूंजती राम धुन

Tue, 02 Feb 2021 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Ram tune resonating in Ramnagaria
पांचाल घाट पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक करते नमामि गंगे के लोग। - फोटो : FARRUKHABAD
रामनगरिया में गूंज रही राम धुन
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। मेला रामनरिया में रौनक बढ़ने लगी है। बाजार में भी लोग खरीदारी करते नजर आते हैं। मेले में कहीं भंडारे हो रहे हैं तो कहीं कथा में शंख और घंटे बजते हैं। अखाड़ों में राम धुन गूंजती रहती है। झूले वाले जरूर कुछ निराश हैं। उनका कहना है कि अभी भीड़ नहीं हो रही है। इससे कारोबार कम है।
गंगा के तट पर लगी मेला रामनगरिया में कल्पवासी गंगा स्नान के बाद साधु संतों की आश्रम में पहुंच कर प्रवचन सुन रहे हैं। जगह-जगह भजन कीर्तन हो रहे हैं। महिलाएं अपनी राउटी में ढोलक की थाप पर गंगा मैया के भजन गया रही हैं। मेला देखने वालों की भीड़ न होने से दुकानदारों की बिक्री कम हो रही है।
विज्ञापन

खुदे पड़े सीवर के गड्ढे, हैंडपंप खराब
मेला को खुले में शौच करने से मुक्त रखने के लिए ठेकेदार को पिछले साल से 350 रुपये बढ़ाकर 1250 रुपये प्रति शौचालय बनाने का ठेका दिया गया। इसी ठेकेदार के पास हैंडपंप लगाने का भी ठेका है। ठेकेदार ने किसी क्षेत्र में 70 से 80 हैंडपंप लगा दिए, तो किसी में एक या दो। वह भी खराब पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साधु व कल्पवासियों का कहना है कि शौचालय बनवाने व हैंडपंप लगवाने के लिए ठेकेदार के पास दौड़ना पड़ रहा है। मेला प्रबंधक व सचिव से कई बार कहने के बाद भी काम नहीं हो रहा है। साधुओं ने बैगर नाम लिए मेला प्रशासन पर आरोप लगाया कि कुछ साधुओं के यहां मेला प्रशासन ने सभी व्यवस्था करा दी है। उन्हीं के यहां जाकर हालचाल पूछते हैं। मेला में आए हजारों साधुओं से कोई लेना देना नहीं है।
साधुओं ने नाराजगी जताई
मेला प्रशासन के द्वारा काम न किये जाने पर महंत सोमवारपुरी महाराज की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें महंत रामगिरि, महंत मकरंद गिरी, मंशा गिरी, रामानंद गिरी, आदि साधुओं ने नाराजगी जताई।

अस्थायी अस्पतालों में नहीं बने शौचालय
मेले में कल्पवासियों के लिए आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, एलोपैथिक अस्पताल खोले गए हैं। इनमें डाक्टर अन्य स्टाफ के लिए शौचालय नहीं बनाए गए हैं। पानी के लिए एक भी हैंडपंप नहीं लगा है। इससे स्वास्थ्य कर्मी परेशान हैं। डॉ. प्रीति सिंह, डॉ. अंशुमान दुबे, फार्मासिस्ट रवींद्र वर्मा आदि ने बताया कि पानी के लिए एक भी हैंडपंप नहीं लगा है। शौचालय भी नहीं बनाये गए हैं। इस कारण बहुत ही परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed