{"_id":"573773ea4f1c1b7d7c9199b3","slug":"rally-pointed-out-the-importance-of-hygiene","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकाल बताया स्वच्छता का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकाल बताया स्वच्छता का महत्व
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
Updated Sun, 15 May 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
रैली को झंडी दिखाते खंड शिक्षाधिकारी सुमित कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर क्षेत्र और कमालगंज क्षेत्र में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने स्वच्छता रैली निकाली। इसके माध्यम से बच्चों ने लोगों को खुले में शौच न करने के लिए प्रेरित किया। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने ग्रामीणों को खुले में शौच जाने से होने वाली बीमारियों से अवगत कराया।
नगर क्षेत्र में शनिवार को प्राथमिक विद्यालय लिंजीगंज, ग्राटगंज, साहबगंज, नवीन घोड़ा नखास, बजरिया, रकाबगंज, सुतहट्टी समेत एक दर्जन से अधिक परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता रैली निकाली। नगर शिक्षाधिकारी बेगीश गोयल ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में बच्चे हाथ में स्लोगन लिखी पट्टिकाएं लेकर चल रहे थे और ग्रामीणों को खुले में शौच न करने के लिए प्रेरित कर रहे थे।
बीच-बीच में रुक-रुक कर रैली में मौजूद शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी ग्रामीणों को खुले मेें शौच करने से होने वाली हानियों के बारे में बताया। इस मौके पर आलोक यादव, प्रदीप यादव, मनीष मिश्रा, रमन कुमार, सुशील कुमार, विनय पाल, कुलदीप यादव, संजय तिवारी, नरेंद्र पाल और दयाशंकर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, कमालगंज क्षेत्र के राजेपुर सरायमेंदा न्याय पंचायत के मोहनपुर, राजेपुर सरायमेंदा, मिर्जा नगला, गढ़िया, नारायनपुर गढ़िया, इमलियाहार, गौसपुर और निनौरा श्रृंखलापुर समेत डेढ़ दर्जन परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने रैली निकाली। खंड शिक्षाधिकारी सुमित कुमार सिंह ने प्राथमिक विद्यालय मिर्जा नगला में हरी झंडी दिखाकर रैली रवाना की। इस मौके पर राजेश प्रताप सिंह, फूल सिंह, रुचि वर्मा, हसीन खां, सुशीला देवी, दिलशाद आदि मौजूद रहे।