फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Rajepur SO removed after bribe audio went viral

रिश्वत का आडियो वायरल होने पर राजेपुर एसओ हटे

Fri, 16 Oct 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Rajepur SO removed after bribe audio went viral
फर्रुखाबाद। कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने दो थानाध्यक्ष, एक चौकी इंचार्ज को हटाने के साथ कुल 16 पुलिस कर्मियों के तबादले कर दिए हैं। राजेपुर थानाध्यक्ष का रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल होने के बाद उनकी भी कुर्सी छिन गई है। वहीं कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुए लूट के मुकदमे में फंसे कादरीगेट चौकी इंचार्ज को मोहम्मदाबाद कोतवाली भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल मिश्र ने थाना मऊदरवाजा में तैनात निरीक्षक जय प्रकाश यादव को एसओ कंपिल, थानाध्यक्ष राजेपुर जयंती प्रसाद गंगवार को अपना पेशकार बनाया है। उनकी व ग्रामीण के बीच रिश्वत की बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। थानाध्यक्ष कंपिल देवेंद्र कुमार गंगवार को थानाध्यक्ष राजेपुर, महिला दरोगा पूनम जादौन को प्रभारी आईजीआरएस से थानाध्यक्ष नवाबगंज बनाया है। थानाध्यक्ष नवाबगंज दरोगा राकेश कुमार शर्मा को थाना कमालगंज भेजा गया है। उनके खिलाफ भी कई शिकायतें शासन में की गई हैं। इनकी जांच चल रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली में तैनात दरोगा राजेश कुमार को थाना मऊदरवाजा भेजा गया है। पुलिस लाइन में तैनात जय प्रकाश चौहान को कमालगंज की भोजपुर चौकी का इंचार्ज, पीआरओ आनंद शर्मा को कायमगंज की मंडी चौकी का प्रभारी, मंडी चौकी इंचार्ज ज्ञानेश्वर सिंह को एसपी ने अपना पीआरओ बनाया है। शहर कोतवाली में तैनात दरोगा राजेश कुमार चौबे को चौकी इंचार्ज पल्ला, पल्ला चौकी इंचार्ज सुनील कुमार को मऊदरवाजा थाने की बजरिया चौकी इंचार्ज बनाया है। बजरिया चौकी इंचार्ज संदीप कुमार को कादरीगेट चौकी इंचार्ज, लूट के मुकदमे में आरोपी कादरीगेट चौकी इंचार्ज हरीओम त्रिपाठी को कोतवाली मोहम्मदाबाद भेज दिया है। नवाबगंज के बबना चौकी इंचार्ज दया महेश को शमसाबाद की फैजबाग चौकी इंचार्ज, फैजबाग चौकी इंचार्ज विनोद कुमार को बबना चौकी इंचार्ज बनाया है। दरोगा अशोक कुमार प्रभारी रिट के साथ प्रभारी आईजीआरएस के कार्यों को भी देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed