{"_id":"64c80912bd1478efbc01ce96","slug":"rajepur-kadhar-road-culvert-sinks-in-flood-traffic-in-40-villages-stalled-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-1343-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बाढ़ में राजेपुर-कड़हर मार्ग की पुलिया धंसी, 40 गांवों का आवागमन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बाढ़ में राजेपुर-कड़हर मार्ग की पुलिया धंसी, 40 गांवों का आवागमन ठप
Tue, 01 Aug 2023 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 01 Aug 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
राजेपुर। गंगा और रामगंगा के दोआब में बसे गांवों को जोड़ने वाला राजेपुर-कड़हर मार्ग पर दहेलिया गांव के पास बाढ़ में पानी की तेज धार में पुलिया बह गई। इससे छोटे व बड़े वाहनों का आवागमन ठप हो गया है। इसे करीब 40 गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया।
गंगा के जलस्तर में पांच सेमी की बढ़ोत्तरी होने से गावों में तेजी से पानी बढ़ रहा है। राजेपुर से कड़हर जाने वाले मार्ग के किनारे से करीब 10 दिनों से जलभराव है। सोमवार दोपहर बाद गांव दहेलिया के पास बनी एक पुलिया धंस गई। करीब दो-तीन घंटे तक छोटे वाहनों का आवागमन होता रहा, मगर इसी दौरान अचानक पुलिया का बड़ा हिस्सा धंस गया और बाढ़ के पानी की तेज धार ऊपर से रामगंगा की ओर गिरने लगी। इससे छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन बंद हो गया। पुलिस ने किसी भी वाहन को बाढ़ के पानी में घुसने से रोक दिया है। इससे गंगा और रामगंगा के बीच में बसे बहादुरपुर, भुसेरा, भरखा, नगला केवल, सलेमपुर, जसूपुर, दारापुर, सरह, सवासी, बर्रा खेड़ा, कड़हर, परमनगर, खुटिया, दुर्जनपुरवा, आंतर, महमदगंज सहित करीब 40 से अधिक गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है।