{"_id":"6647cc0b7bd39a5f430bd186","slug":"rajepur-chc-has-no-regent-for-20-days-cbc-investigation-stopped-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-102937-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: राजेपुर सीएचसी पर 20 दिन से रीजेंट नहीं, सीबीसी जांच बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: राजेपुर सीएचसी पर 20 दिन से रीजेंट नहीं, सीबीसी जांच बंद
विज्ञापन
अमृतपुर। गर्मी के सीजन में भी स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर करीब 20 दिन से सीबीसी जांच बंद है। यहां आने वाले मरीजों में करीब 25 की जांच रोजाना लिखी जा रही है। यही नहीं चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मरीज भी सीएचसी आते हैं। इन मरीजों को निजी लैबों पर जांच में काफी पैसा और समय खर्च करना पड़ता है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर में करीब 20 दिन से मरीजों की सीबीसी जांच नहीं हो रही है। गर्मी का मौसम होने की वजह से अस्पताल खुलते ही मरीजों की लाइन लग जाती है। डॉक्टर हर रोज करीब 25 मरीजों को सीबीसी जांच के लिए लिखते हैं। अस्पताल की लैब में जांच में प्रयोग होने वाला रिजेंट न होने की बात कह दी जाती है।
ऐसे में अवैध रूप से चलाई जा रही लैबों पर मोटी रकम खर्च कर मरीज जांच कराने को मजबूर हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमृतपुर, सबलपुर, सरह, पिथनापुर के मरीज भी सीएचसी पर जांच कराने किराया खर्च कर आते हैं, लेकिन उन्हें भी हर रोज निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
डॉ. रजत कटियार का कहना है कि बुखार, दस्त-उल्टी के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। रोजाना 25 से अधिक मरीजों को जांच के लिए लिखा जा रहा है। सीबीसी जांच का केमिकल (रीजेंट) खत्म होने के कारण जांच नहीं हो रही है। सीएचसी प्रभारी डॉ. मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी ने बताया कि रिजेंट का मांगपत्र सीएमओ दफ्तर के लिए भेजा गया है।