फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Rajepur block two principal union president

राजेपुर ब्लाक में प्रधान संघ के दो अध्यक्ष

Tue, 09 Feb 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Tue, 09 Feb 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Rajepur block two principal union president

राजेपुर। ब्लाक राजेपुर में चुनाव को लेकर प्रधान संघ में दो फाड़ हो गए हैं। इससे प्रधानों में असमंजस की स्थिति है।

विज्ञापन

एक गुट ने सोमवार को ऊजरामऊ में बैठक की। इसमें सर्वसम्मति से बाबू सिंह सोमवंशी को प्रधान संघ का अध्यक्ष चुना गया। बैठक में प्रधान वेदपाल, कुसुमा देवी, सुनीता देवी, गुड्डू गुप्ता, मृदुला सिंह, राजपाल, उमा देवी, राकेश सिंह, वीना देवी, निधि, सुमन देवी, उमा देवी, सुधा, ब्रह्मानंद, रामसुखी, रीना, राजपाल, बड़ी बिटिया, रामप्रताप और रामलखन सिंह आदि मौजूद रहे।

मंगलवार को ब्लाक कार्यालय में दूसरे गुट ने प्रधान संघ की बैठक में सर्वसम्मति से प्रधान अजीत कुमार सिंह को प्रधान संघ का अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर प्रधान संगीता शुक्ला, रमाकांत, अनूप अग्निहोत्री, अनिल कुमार, जवाहर सिंह, राकेशबाबू, उमेश सिंह, गीता देवी, अर्चना देवी, कृष्णा देवी और देवेंद्र सिंह समेत करीब तीन दर्जन से ज्यादा प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन


उनके साथ प्रधानों का बहुत बड़ा गुट समर्थन में है। प्रधानों ने ही सर्वसम्मति से उन्हें प्रधान संघ का अध्यक्ष चुना है। उनके पास पर्याप्त मात्रा में प्रधानों के हस्ताक्षरयुक्त समर्थन पत्र भी हैं।- प्रधान बाबू सिंह सोमवंशी (प्रधान संघ अध्यक्ष)
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके साथ प्रधानों का बहुमत है। प्रधानों ने ही उन्हें सर्वसम्मति से प्रधान संघ की जिम्मेदारी दी है। इससे ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा।- प्रधान अजीत सिंह (प्रधान संघ अध्यक्ष)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed