{"_id":"647247a1f0249204690cbf0d","slug":"rajbeti-took-oath-promised-development-and-respect-farrukhabad-news-c-12-1-255786-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: राजबेटी ने ली शपथ, विकास व सम्मान का वादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: राजबेटी ने ली शपथ, विकास व सम्मान का वादा
Sat, 27 May 2023 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 27 May 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
कमालगंज। निर्दलीय चुनाव जीतकर इतिहास रचने वाली शिक्षक पत्नी राजबेटी शंखवार को शनिवार एसडीएम सदर ने शपथ ग्रहण कराई। जिले की सबसे पुरानी नगर पंचायत में दूसरी बार चेयरमैन की कुर्सी संभालने पर उन्होंने कहा कि वह नगर के विकास के साथ ही जनता के सम्मान के लिए सदैव आगे रहेंगी। इस दौरान 12 सभासदों ने भी शपथ ग्रहण की।
सरकारी अस्पताल के पास नलकूप संख्या-3 के परिसर में सजे -धजे भव्य पांडाल में बड़ी संख्या में मौजूद लोगों के बीच एसडीएम सदर संजय कुमार सिंह ने निर्वाचित चेयरमैन राजबेटी शंखवार को शपथ दिलाई। चौथी वार सभासद सरस्वती राजपूत के साथ ही अन्य सभासद अशोक श्रीवास्तव, मंजू देवी, सुभाषचंद्र, अजय कुमार, इजाजत खां, विमलेश राजपूत, वंदना सिंह, रोशनी, अनुराग यादव, अवधेश, बबली को भी शपथ दिलाई गई। पहले महिला सभासदों को और फिर पुरुष सभासदों को शपथ दिलाई गई।
इस मौके पर राजबेटी ने कहा कि नगर का विकास प्राथमिकता में है। जनता के सम्मान को आंच नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया। चेयरमैन के पति रजीपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्णकुमार ने बड़े-बूढ़ों का आशीर्वाद लिया। चेयरमैन के प्रतिनिधि आलोक शंखवार, अभिषेक कुमार, पवन शंखवार, ईओ मुन्ना कुमार आदि व्यवस्था में रहे। संचालन पूर्व डीजीसी प्रभाशंकर औदीच्य ने किया।
विज्ञापन
मंच पर सपा, बसपा व कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा-
मंच पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज गंगवार, पूर्व अध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, अर्चना राठौर, सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव, सपा से चुनाव लड़ने वालीं लक्ष्मी के पति राकेश दिवाकर, बसपा कोऑर्डिनेटर रामनरेश गौतम, आरडी बौद्ध आदि भी रहे। हालांकि भाजपा नेता मंच पर नहीं दिखे। एसडीएम के जाते ही मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। पांडाल टपकने लगा। बारिश के बीच ही स्वल्पाहार के डिब्बे वितरित होते रहे।