फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   raining

रिमझिम बारिश ने दी भीषण गर्मी से राहत

Mon, 19 Jul 2021 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
raining
फर्रुखाबाद। कई दिन से चटख धूप से परेशान लोगों को दोपहर बाद हुई रिमझिम बारिश से खासी राहत मिली। लोग सड़कों और छतों पर मौसम का लुत्फ उठाते दिखाई दिए। किसानों को भी धान की रोपाई शुरू होने की उम्मीद बंध गई है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर बाद से घने बादल छा गए थे। शाम के वक्त शुरू हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। ठंडी हवाएं चलने से लोग घरों से बाहर निकल आए। बारिश शुरू होने से सबसे ज्यादा किसानों को खुशी हुई। यदि तेज बारिश हुई तो धान की रोपाई शुरू हो जाएगी। यही नहीं बारिश से मक्का की उपज को भी खासा फायदा होगा। खेतों में खड़ी गन्ने की फसल भी बारिश न होने से सूख रही है। दूसरी ओर, शहर में बारिश से कई गलियों और सड़कों पर कीचड़ होने से लोगों को निकलने में दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश सहमंत्री, जिला मंत्री रहे अभिषेक त्रिवेदी को भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ का प्रदेश सहसंयोजक बनाया गया है। अभिषेक ने कहा कि पार्टी ने दिव्यांग प्रकोष्ठ का गठन कर असहाय लोगों को बड़ा सहारा दिया है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। कहा कि दिव्यांगों की समस्याओं का समाधान अब काफी आसानी से होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed