फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   rain water

232 में से 18 स्कूलों में ही बने रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट

Sun, 11 Apr 2021 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
rain water
अमृतपुर। ग्राम पंचायत निधि से स्कूलों में जल संचय करने के लिए बनाए जा रहे रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट अभी तक अधूरे हैं। बीईओ की ओर से बीएसए को भेजी गई रिपोर्ट में 18 प्लांट ही बन पाने का उल्लेख है।
विज्ञापन

ब्लॉक राजेपुर के 232 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में ग्राम पंचायतों ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट बनवाना शुरू किया था। प्रधान व सचिवों की मनमानी के चलते सभी स्कूलों में प्लांट नहीं बन सके हैं। खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र जौहर ने बीएसए को भेजी रिपोर्ट में कहा है कि 232 स्कूलों में से 31 में रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट का काम शुरू कराया गया था।
विज्ञापन

इसमें से 18 में ही प्लांट बन सके हैं। प्राथमिक विद्यालय गांधी, कंपोजिट खुशाली, प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय ऊगरपुर कटरी, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय गूजरपुर पमारान, पट्टी बदनपुर कंपोजिट कमालुद्दीनपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय बनका में प्लांट का काम अधूरा पड़ा है। प्राथमिक विद्यालय गौटिया, सीढ़े चकरपुर, कंपोजिट इमादपुर सोमवंशी, उच्च प्राथमिक विद्यालय दहलिया में काम चल रहा है। बरसात में बमुश्किल तीन माह शेष बचे हैं। ऐसे में शासन की मंशा पर पानी फिरता दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed