फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Rain shuts the power supply, wire-pole broken

बारिश से बिजली आपूर्ति डगमगाई, तार-पोल टूटे

Sun, 15 Jul 2018 12:10 AM IST
अमरउजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमरउजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Sun, 15 Jul 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
Rain shuts the power supply, wire-pole broken
गिरा पोल - फोटो : अमर उजाला ब्यूराो
शनिवार भोर से शुरू हुई बारिश से पूरे जिले की बिजली आपूर्ति डगमगा गई। 11 हजार और 33 हजार हाईटेंशन लाइनों में फाल्ट आने से ग्रामीण इलाकों की बिजली आपूर्ति पूरे दिन ठप रही। शाम को फाल्ट टीक होने के बाद अधिकांश गांवों की आपूर्ति बहाल कर दी गई। कमालगंज ब्लाक क्षेत्र के करीब 250 गांव व कसबा क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति फाल्ट ठीक न होने से बंद रही। उधर, शहर में फतेहगढ़ में सब्जी मंडी के पास बिजली का पोल टूटकर गिर गया। वहां खड़ी दो बाइकें इसकी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो र्गइं। इस दौरान बड़ा हादसा होने से बच गया।  
विज्ञापन


शनिवार भोर से दोपहर तक रुक-रुक कर बरसात जारी रही। इससे शहरी व ग्रामीण इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कमालगंज क्षेत्र में 11 हजार लाइन के तार पेड़ की डालियों के चपेट में आने से टूट गए। इस कारण करीब 250 गांवों की बिजली गुल हो गई। मोहम्मदाबाद इलाके में बारिश के दौरान कुछ इंसुलेटर खराब हो गए। इससे करीब 150 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अमृतपुर क्षेत्र की 33 हजार लाइन में फाल्ट आ गया। इससे करीब 190 गांवों की बिजली आपूर्ति बंद रही। शमसाबाद, नवाबगंज, कंपिल और कायमगंज के ग्रामीण इलाकों में बारिश के चलते बिजली आपूर्ति दिन में बंद रही। बारिश बंद होने के बाद टूटे तारों को ठीक करवाया गया। देर शाम ग्रामीण इलाकों की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन


कमालगंज ब्लाक क्षेत्र के 250 गांवों व कसबा क्षेत्र की बिजली आपूर्ति फाल्ट न मिलने से बहाल नहीं हो पाई। शहरी क्षेत्र में फतेहगढ़ कोतवाली से कचहरी जाने वाले मार्ग पर सब्जी मंडी मोड़ के पास पोल टूट कर गिर गया। यहां खड़ी दो बाइकें पोल की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गईं। बारिश के कारण आवागमन बंद था। इस कारण जानमाल का नुकसान होने से बच गया। शहरी क्षेत्र की करीब छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। एसडीओ शरद प्रताप ने बताया कि कमालगंज क्षेत्र में आए फाल्टों को ठीक करवाया जा रहा है। जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed