{"_id":"442d547d843798320a2dec35547f28ea","slug":"rain-lashed-the-vote-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के साथ वोट भी बरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के साथ वोट भी बरसे
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Wed, 02 Dec 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बारिश भी वोटरों का हौसला पस्त नहीं कर पाई। डेढ़ घंटे की बरसात मतदान को कुछ खास प्रभावित नहीं कर पाई। खुले में लगी कतारें बरसात से सिमट गईं लेकिन कुछ देर बाद ही लोग छाता लेकर बूथ पर पहुंचने लगे। बढ़पुर विकास खंड में 74.32 फीसदी और कमालगंज विकास खंड में 75.43 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन
सुबह मौसम में हल्की धुंध से सर्दी बढ़ी हुई थी। वोटरों ने पहले मतदान, बाद में जलपान की तर्ज पर सर्दी की परवाह न कर सुबह से ही बूथ के बाहर कतारें लगा ली थीं। एक बजे के बाद आंधी और बरसात शुरू हो गई। इससे लाइनें सिमट गईं। बरसात के थमने का अंदेशा न लगने पर लोग छाता लेकर वोट डालने पहुंचे।
विज्ञापन
दोपहर एक बजे तक दोनों विकास खंडों में 50 फीसदी से ऊपर मतदान हो चुका था। शाम 4.30 बजे बढ़पुर विकास खंड में 74.32 फीसदी व कमालगंज विकास खंड में 75.43 फीसदी मतदान हुआ। दोनाें विकास खंडों में जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य के मतदान का रिकार्ड टूटा है। नौ अक्टूबर को जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के चुनाव में बढ़पुर विकास खंड में 66.14 फीसदी व कमालगंज विकास खंड 64.76 फीसदी वोट पडे़ थे।
विज्ञापन