{"_id":"c4800f982927b89addf3c976677977a4","slug":"rain-dashed-the-electricity-camp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने बिजली कैंप पर पानी फेरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने बिजली कैंप पर पानी फेरा
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Tue, 01 Dec 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
कायमगंज। बिजली विभाग के वसूली कैंप पर बरसात ने पानी फेर दिया। बेमौसम बारिश होने से बिजलीकर्मी चले गए। मंगलवार को तीन लाख रुपये ही वसूले जा सके।
विज्ञापन
बिजली विभाग ने सोमवार और मंगलवार को पानी की टंकी परिसर में कैंप लगाकर बकाया बिल जमा करने की सुविधा दी थी। सोमवार को उपभोक्ताओं ने 12 लाख रुपये जमा कर दिए थे।
विज्ञापन
मंगलवार को अचानक बारिश हो जाने से कैंप पर पानी फिर गया। दोपहर एक बजे तक चले कैंप में महज तीन लाख रुपये की वसूली हो सकी। एक्सईएन अमर सिंह का कहना है कि बकाया वसूली के बाद ही कायमगंज की बिजली में सुधार होने की संभावना है। कैंप में प्रमुख रूप से एसडीओ नीमकरोरी संतोष कुमार, एसडीओ फतेहगढ़ कमलेश कुमार, एसडीओ गौरव कुमार आदि रहे।
विज्ञापन