फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Rain and storm cause power outage, several substations down

Farrukhabad News: बारिश-आंधी से बिजली गुल, कई उपकेंद्र ठप, सैकड़ों गांव प्रभावित

Fri, 08 May 2026 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Rain and storm cause power outage, several substations down
फर्रुखाबाद। बृहस्पतिवार सुबह तेज हवा और रिमझिम बारिश के कारण जिले में बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई। 33केवी लाइनों में जगह-जगह फाल्ट होने से कई उपकेंद्र ठप हो गए। इससे फतेहगढ़ के एक दर्जन मोहल्लों, कमालगंज कस्बे और करीब 300 गांवों की बिजली गुल हो गई। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य कर आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन


बुधवार रात करीब तीन बजे 132केवी बेवर सड़क भोलेपुर उपकेंद्र से कमालगंज उपकेंद्र को जोड़ने वाली 33केवी लाइन में फॉल्ट हुआ। इससे कमालगंज कस्बे और सभी सात फीडरों की बिजली गुल हो गई। कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग के दौरान निनौरा शृंखलापुर में दो पोल और गदनपुर तुर्रा व कोहरापुर में एक-एक पोल टूटा पाया। मरम्मत के बाद सुबह करीब 9:30 बजे उपकेंद्र चालू किया गया।
विज्ञापन

आंधी से 33केवी लाइन में फॉल्ट होने से पाहला उपकेंद्र भी ठप हो गया। यहां पेड़ की डाल गिरने से चार स्थानों पर 33केवी लाइन टूट गई थी। कैंटाह, सिंधौली, पाहला और पूरनपुर जैसे गांवों में 11 लाइन के करीब 11 पोल भी क्षतिग्रस्त हुए। अवर अभियंता मदनचंद्र ने बताया कि आंधी में करीब 15 पोल टूटे हैं, जिनकी मरम्मत जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कायगंज डिवीजन में भी बिजली संकट
कायगंज डिवीजन क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह करीब 7:30 बजे बारिश के दौरान 33केवी लाइन में फाल्ट हो गया। इससे बबना और हुसैनपुर तराई उपकेंद्र ठप हो गए। इस कारण क्षेत्र के 200 गांवों की बिजली गुल हो गई। कर्मचारियों ने तुरंत पेट्रोलिंग कर फाल्ट ठीक किया। एसडीओ धर्मेंद्र राजपूत ने बताया कि दोनों उपकेंद्र सुबह करीब 10 बजे चालू कर दिए गए। उन्होंने बताया कि आंधी में पेड़ की डालें टूटने से लाइनों में फाल्ट की समस्या आती है, लेकिन आपूर्ति सामान्य कर दी गई है।


भोलेपुर उपकेंद्र ठप, विभागीय कार्य प्रभावित
भोलेपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास बृहस्पतिवार दोपहर 33केवी लाइन का केबल बॉक्स फुंकने से डिवीजन बिजली उपकेंद्र बंद हो गया। इससे फतेहगढ़ के दुर्गा कॉलोनी, सैनिक कॉलोनी, भोलेपुर और प्रीतम नगला सहित एक दर्जन मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। विभागीय कार्यालय में भी बिजली आपूर्ति बाधित हुई। बिजली न होने से कैश काउंटर बंद रहे और बिल जमा करने आए उपभोक्ताओं को वापस लौटना पड़ा। कंप्यूटर बंद रहने से अन्य विभागीय कार्य भी प्रभावित हुए। भोलेपुर में करीब तीन घंटे बिजली गुल रहने से दुकानदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एसडीओ अजय कुमार ने बताया कि कर्नलगंज पुलिस चौकी के पास 33केवी लाइन का केबल बॉक्स फुंका था। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से कर्मचारियों की निगरानी में केबल बॉक्स बदलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed