{"_id":"6a4fea747c2e01b71d0594cb","slug":"railway-overbridge-damaged-by-overloaded-vehicles-repairs-underway-farrukhabad-news-c-222-1-frk1012-145028-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ओवरलोड वाहनों से क्षतिग्रस्त हुआ रेलवे ओवरब्रिज, मरम्मत शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ओवरलोड वाहनों से क्षतिग्रस्त हुआ रेलवे ओवरब्रिज, मरम्मत शुरू
विज्ञापन
शमसाबाद। ओवरलोड वाहन गुजरने से दिल्ली-फर्रुखाबाद मार्ग पर शुकुरुल्लापुर के पास रेवले क्रॉसिंग पर बने ओवरब्रिज के क्षतिग्रस्त होने की बात कही जा रही है। ओवरब्रिज के दोनों मुख्य ज्वाइंट की बृहस्पतिवार सुबह से मरम्मत शुरू हो गई। देर रात तक कर्मचारी काम में जुटे रहे। पहले ही दिन 80 प्रतिशत काम पूरा होने का विभाग के अधिकारी दावा कर रहे हैं। ओवरब्रिज पर आवागमन पूरी तरह बंद होने से सभी वाहनों को हजियांपुर व नवाबगंज मार्ग से निकाला जा रहा है। 11 जुलाई तक मरम्मत कार्य पूरा होने की उम्मीद है।
गांव शुकुरुल्लापुर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर नवंबर 2023 में ओवरब्रिज का निर्माण पूरा होने के साथ आवागमन शुरू हो गया था। इसके बाद फरवरी 2024 में इसका लोकार्पण किया गया था। फर्रुखाबाद से दिल्ली जाने वाले अधिकांश वाहन इसी मार्ग से जाते हैं। पुल निमार्ण होने के बाद तीन-चार बार इसकी मरम्मत हो चुकी है। ओवरब्रिज के 36 से 42 मीटर तक के हिस्से को रेलवे ने बनाया था। बाकी ओवरब्रिज का निर्माण सेतु निगम ने किया था। रेलवे द्वारा बनाए भाग के ओवरब्रिज के मुख्य ज्वाइंट में छह जुलाई को फिर तकनीकी कमी आ गई थी। इसके बाद बुधवार दोपहर सेतु निगम के सहायक अभियंता (एई) वीरेंद्र चतुर्वेदी ने ओवरब्रिज के दोनों ओर मिट्टी डलवाकर रास्ता बंद करवा दिया।
बृहस्पतिवार को ओवरब्रिज की मरम्मत का काम शुरू किया गया। ज्वाइंट खोल कर दोबारा वहां पर एंगल वेल्ड किए गए। इसके बाद उस पर अन्य कार्य किए जा रहे हैं। विभाग के सूत्रों ने बताया कि ओवरब्रिज में दिक्कत ओवरलोड वाहनों की वजह से आई है। मौके पर कार्य करा रहे जेई नीरज कुमार ने कहा कि ओवरब्रिज के निर्माण के संदर्भ में वह कोई जानकारी नहीं दे सकते हैं। इसकी जानकारी डीआरएम के पीआरओ ही देंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
हजियांपुर से नवाबगंज से गुजारे जा रहे वाहन
ओवरब्रिज बंद होने से गांव हजियांपुर में पुलिस बैरिकेडिंग कर वाहनों को नवाबगंज की ओर मोड़ रही है। बड़े वाहन हजियांपुर से नवाबगंज होकर फर्रुखाबाद गुजारे गए। वहीं, नवाबगंज की ओर से आने वाले वाहनों को भी हजियांपुर की ओर जाने के बजाय डायवर्ट कर वैकल्पिक मार्ग से निकाला जा रहा है।