{"_id":"6941a6fe6cbe45175508d059","slug":"raids-on-fertilizer-shops-licenses-of-four-suspended-six-samples-taken-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-134350-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: खाद की दुकानों पर छापा, चार के लाइसेंस निलंबित, छह नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: खाद की दुकानों पर छापा, चार के लाइसेंस निलंबित, छह नमूने लिए
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले में यूरिया के साथ टैगिंग (अनिवार्य रूप से अन्य उत्पाद बेचना) रोकने व निर्धारित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने के लिए मंगलवार को अधिकारियों ने छापा मारा। इस दौरान छह दुकानों पर खाद के नमूने लिए गए और शटर गिराकर भागने वाले चार विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए।
जनपद में विक्रेताओं की ओर से यूरिया के साथ ही अन्य उत्पाद बेचने का मामला अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने संज्ञान लिया। उन्होंने किसानों को गुणवत्तापूर्ण, निर्धारित मूल्य पर यूरिया की उपलब्ध कराने के लिए तहसीलवार अधिकारियों की टीमें गठित कर खाद की दुकानों की जांच कराई। जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह ने बताया कि तहसील कायमगंज में उप कृषि निदेशक व अपर जिला कृषि रक्षा अधिकारी, तहसील सदर में जिला कृषि अधिकारी व एआर कोऑपरेटिव व तहसील अमृतपुर में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर व अपर जिला कृषि अधिकारी ने छापा मारा।
टीमों ने 38 दुकानों पर निरीक्षण कर छह संदिग्ध नमूने लिए। वहीं बिना किसी सूचना के दुकान बंद कर गायब होने से चार विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। इसमें जांच के दौरान अभिलेख न दिखाने पर मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव अरसानी स्थित मिथलेश खाद एवं बीज भंडार, दुकान बंद मिलने पर धीरपुर चौराहा स्थित अंकुर खाद भंडार, बालाजी खाद एवं बीज भंडार व राजेपुर के नगला हूसा स्थित जय भोले कृषि सेवा केंद्र का लाइसेंस निलंबित किया गया है। नोटिस का संतोषजनक जवाब न मिलने पर लाइसेंस निरस्त कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि नमूनों की प्रयोगशाला में जांच कराई जाएगी। नमूना अमानक मिलने पर लाइसेंस निरस्त कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह ने बताया कि जिले में पर्याप्त यूरिया उपलब्ध है। पीसीएफ के बफर गोदाम से 1350 मीट्रिक टन यूरिया समितियों व इफको केंद्र पर भेजी जा रही है। तीन दिन के अंदर इफको व सरदार यूरिया की रैक आ रही है। जिसे सीधे फुटकर विक्रेताओं की दुकान पर भेजा जाएगा।