फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ragini used to be upset due to break of marriage

Farrukhabad News: शादी टूटने से परेशान होकर रागिनी ने की आत्महत्या

Wed, 28 Dec 2022 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Ragini used to be upset due to break of marriage
मृतका रागिनी की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। शादी टूटने की वजह से रागिनी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। पिता ने होने वाली ससुराल के लोगों पर दहेज मांगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव चिलाका तलैया निवासी लज्जाराम की 20 वर्षीय पुत्री रागिनी ने मंगलवार की सुबह कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पिता लज्जाराम अलीगढ़ से खिलौने खरीदने गए हुए थे। चाचा की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
पिता ने बताया कि उसने एक वर्ष पहले फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव याकूतगंज निवासी युवक के साथ रागिनी की शादी तय की थी। 20 जून को गोद भराई का कार्यक्रम हुआ था।
विज्ञापन

कुछ माह बाद युवक के परिजन पांच लाख रुपये दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी करने पर असमर्थतता जाहिर करने पर युवक के परिजनों ने शादी करने से इन्कार कर दिया। इस मामले में पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट में मुुकदमा दर्ज कराने के लिए भी प्रार्थना पत्र दिया था। शादी टूटने से परेशान होकर पुत्री ने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम में रागिनी की मौत फंदे से दम घुटने के कारण होना बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed