{"_id":"028f86358c7f1d4800280532211e8966","slug":"quad-bike-riders-to-be-vulnerable-to-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Wed, 15 Jul 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संकिसा मार्ग पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही
विज्ञापन
मौत हो गई। मृतक का साथी घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों में
कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव रैसेपुर निवासी जगरूप कठेरिया (26) पुत्र
लल्लाबेटा बुधवार को थाना मेरापुर के गांव नदौरा निवासी
रिश्तेदार विनोद कठेरिया के यहां दाहसंस्कार में शामिल होने गया था। यहां से वह दोपहर को घर लौट रहा था। उसके साथ में गांव का ही नागेश कठेरिया भी था। बाइक जगरूप चला रहा था। नागेश पीछे बैठा था। संकिसा मार्ग पर अशोका कोल्ड के पास से गुजरते समय सामने से आ रहे ट्रैक्टर से बाइक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में जगरूप की मौके पर मौत हो
गई। नागेश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे को देखकर चालक वाहन छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने घायल को कस्बा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर मृतक के पिता लल्लाबेटा, पत्नी विनीता और परिवार के अन्य लोग मौके पर जा पहुंचे। दरोगा रमेश सिंह भदौरिया ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई।