फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Protesters burned an effigy of Bangladesh to express their anger.

Farrukhabad News: बांग्लादेश का पुतला फूंक जताया विरोध

Mon, 22 Dec 2025 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Protesters burned an effigy of Bangladesh to express their anger.
फर्रुखाबाद। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में सोमवार को शिव शक्ति अखाड़ा के नेतृत्व में विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। आवास विकास तिराहा पर एकत्र होकर प्रदर्शनकारियों ने कैंडल मार्च निकाला और बांग्लादेश का पुतला दहन किया।
विज्ञापन

संगठन प्रभारी विशाल गंगवार के नेतृत्व में हिंदू महासभा व गोरक्षा दल से जुड़े पदाधिकारी हाथों में तख्तियां और फोटो लेकर आवास विकास पहुंचे। विशाल गंगवार ने कहा कि बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा के लिए भारत सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए। उन्होंने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने और वहां के हिंदुओं को न्याय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने आईपीएल में बांग्लादेशी खिलाड़ियों को शामिल न किए जाने की भी मांग उठाई। कहा कि जब तक बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार बंद नहीं होते, तब तक भारत को कड़ा रुख अपनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुतला दहन के दौरान हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष विमलेश मिश्रा, गोरक्षा दल के अभय चौहान, दलवीर सिंह, अनमोल पांडेय, पियूष राष्ट्रवादी, अनमोल सनातनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed