फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   protest

निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन

Thu, 26 Nov 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
protest
ोलेपुर स्थित विद्युत वितरण मंडल कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करते अधिकारी व कर्मचारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर अधिकारी और कर्मचारियों ने निजीकरण के खिलाफ गुरुवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने निजीकरण नीति बंद न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

समिति के जिला संयोजक जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को भोलेपुर स्थित विद्युत वितरण मंडल कार्यालय के बाहर निजीकरण के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। संयोजक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार विद्युत निगमों के निजीकरण की तैयारी में लगी हैं।
विज्ञापन

जिसके तहत चंडीगढ़ में निजीकरण की तैयारी शुरू हो गई है। निजीकरण होने से कर्मचारी और अधिकारी के साथ आम लोग भी प्रभावित होंगे। सरकार से निजी कंपनी सस्ती बिजली खरीद कर उपभोक्ताओं को महंगे दामों में बेच कर अच्छा मुनाफा कमाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियंता संघ के शाखा सचिव शरद प्रताप ने कहा कि निजीकरण नीति को केंद्र व प्रदेश सरकार ने बंद नहीं किया तो देश व्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस दौरान सत्येंद्र सिंह, रमेश कुमार, अमित मिश्रा, संदीप कुमार, गोपाल मिश्रा, राघवराम पांडेय समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed