{"_id":"68bc8b8a818a4b5cb30f79b6","slug":"property-worth-rs-38000-stolen-by-breaking-the-lock-of-tower-wagon-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-107273-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: टावर वैगन का ताला तोड़ 38 हजार की संपत्ति चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: टावर वैगन का ताला तोड़ 38 हजार की संपत्ति चोरी
विज्ञापन
फोटो-25, रेलवे स्टेशन यार्ड में खड़ा टावर वैगन जिसमें हुई थी चोरी। संवाद
फर्रुखाबाद। रेलवे स्टेशन के टाउन यार्ड टावर वैगन (कैटेनरी मेंटेनेंस व्हीकल) का शुक्रवार रात ताला तोड़कर 38 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। स्टेशन पर मुस्तैद आरपीएफ ने घेराबंदी कर दो चोरों को दबोच लिया जबकि महिला साथी भागने में सफल रही। चोरी किया पूरा सामान बरामद कर लिया है।
शुक्रवार देर रात रेलवे स्टेशन के डाउन यार्ड में बिजली लाइनों की मरम्मत के लिए खड़े टावर वैगन के चोरों ने ताले तोड़ दिए। उसमें रखी ओएचई 160 स्क्वायर मिमी जंपर वायर के 13 मीटर लंबे दो टुकड़े, ओएचई एटीजे जंपर वायर कुल 30 पीस प्रत्येक की लंबाई करीब 1.5 मीटर और ओएचई केटनरी वायर लगभग 40 मीटर, कीमत करीब 38,500 रुपये चोरी कर लिए।
ऑपरेशन रेल सुरक्षा के तहत रातभर गश्त कर रहे आरपीएफ के कर्मी पहुंचे। उन्हें देखकर चोर मौके से भाग खड़े हुए। पीछा करके दो चोरों को पकड़ लिया। उनकी महिला साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गई। उनके पास से चोरी का सामान बरामद कर लिया। आरपीएफ की पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मऊदरवाजा थाने जसमई रेलवे क्राॅसिंग के पास निवासी नीरज कुमार उर्फ नकचूल्ला (31) और कन्नौज के थाना तिर्वा के गांव बनपुरा निवासी ब्रजकिशोर तिवारी (20) बताया।
विज्ञापन
चोरों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष ओपी मीना ने बताया कि महिला ब्रजकिशोर की बहन है। वह शातिर किस्म की बताई गई है। शीघ्र ही उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।