फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Property worth Rs 12.96 crore belonging to mafia leader Anupam and his close associates to be confiscated in Naviganj.

Farrukhabad News: नवीगंज में कुर्क होगी माफिया अनुपम व करीबियों की 12.96 करोड़ की संपत्ति

Wed, 03 Dec 2025 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 03 Dec 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Property worth Rs 12.96 crore belonging to mafia leader Anupam and his close associates to be confiscated in Naviganj.
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा निवासी माफिया अनुपम दुबे, उसके भाई, मां व करीबियों के नाम पर नवीगंज में खरीदी गई 12.96 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जाएगी। माफिया इन दिनों मथुरा जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है।
विज्ञापन


मोहल्ला कसरट्टा निवासी माफिया अनुपम दुबे इंस्पेक्टर रामनिवास व ठेकेदार शमीम खान की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है। इसी कार्रवाई के चलते दो वर्ष पूर्व शहर के ठंडी सड़क स्थित होटल गुरुशरण को बुलडोजर से ढहाया जा चुका है। इसके अलावा करीब 170 करोड़ की संपत्तियां कुर्क हो चुकी हैं।
विज्ञापन

जनपद मैनपुरी तहसील भोगांव की रिपोर्ट के अनुसार तहसील भोगांव के नवीगंज में माफिया अनुपम दुबे, उसके परिजन, संबंधी व सहयोगियों के नाम पर 12.96 करोड़ की संपत्ति है। गैंगस्टर के मुकदमे में मऊदरवाजा थानाध्यक्ष ने एएसपी को रिपोर्ट दी। एसपी की आख्या पर जिलाधिकारी ने तहसील भोगांव के नवीगंज स्थित माफिया व उसके संबंधियों की संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद मैनपुरी तहसील भोगांव के नवीगंज स्थित 1240 वर्ग मीटर के भवन की कीमत 3.72 करोड़ है। यह भवन मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव गांधी नगर निवासी ध्रुव सिंह, कृष्ण-बलराम नगर निवासी बृजमोहन सिंह, किदवई नगर निवासी हरीश दुबे, शहर के मोहल्ला नवाब नियामत खां निवासी विनय दुबे व अलीपुर पट्टी भोगांव निवासी अमरीश पांडेय के नाम है।
इसके अलावा नवीगंज स्थित 1902 वर्ग मीटर का आधा भाग दो करोड़ 85 लाख 30 हजार कीमत का सहसापुर निवासी अनुपम दुबे की मां कुसुमलता दुबे के नाम है। वहीं 1580 वर्ग मीटर प्लॉट अनुपम दुबे, अमित दुबे, अनुराग दुबे व अभिषेक दुबे के नाम है।

इसकी कीमत 5.53 करोड़ व 247 वर्ग मीटर की कीमत 86 लाख 45 हजार रुपये आंकी गई है। यह संपत्तियां अभिलेखों में पांच करोड़ 7 लाख 33 हजार रुपये व वर्तमान कीमत 12 करोड़ 96 लाख 75 हजार रुपये बताई जा रही है।
एसपी आरती सिंह ने बताया कि माफिया अनुपम दुबे की भोगांव स्थित संपत्ति मैनपुरी प्रशासन द्वारा कुर्क की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed