फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   problem

आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीजों को खाना-पानी की भी समुचित व्यवस्था नहीं

Wed, 08 Apr 2020 09:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
problem
फर्रुखाबाद। कारोना वायरस से संक्रमित होने की आशंका में आने वाले मरीजों को लोहिया अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा जा रहा है। शासन व प्रशासन भले ही लाख प्रयास कर रहे हो लेकिन हालात बदतर हैं। यहां बेहतर सुविधाएं देना तो दूर संक्रमित लोगों को बासी खाना परोसा जा रहा है। बुधवार को एक युवक ने फोन कर सिटी मजिस्ट्रेट से यहां की अव्यवस्थाओं से अवगत कराया। इसके बावजूद शाम तक व्यवस्था में कोई सुधार नहीं किया गया।
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती शहर के मोहल्ला शिवाजी नगर निवासी युवक ने बताया कि वह राजस्थान से 4 अप्रैल को लौटा। परिवार में कोरोना वायरस का संक्रमण न पहुंच जाए, इस जागरूकता के चलते वह घर नहीं गया। पांचालघाट पर गंगा स्नान के बाद सीधे लोहिया अस्पताल पहुंचा। वहां उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया। 6 अप्रैल को उसका जांच के लिए सैंपल लिया गया, अब तक रिपोर्ट नहीं आई। युवक ने बताया कि आइसोलेशन वार्ड में कैदी से बदतर व्यवहार किया जा रहा है।
विज्ञापन

सुबह 10.30 बजे केवल चाय मिलती है। 12 बजे पतली दाल, दिखाने भर को सब्जी के साथ पांच रोटी दी जाती। शाम को वही बासी खाना दिया जाता है। पूरे दिन में मात्र दो बोतल पानी मिलता। इससे गर्मी के दिनों में वह लोग प्यासे तड़प रहे। बुधवार को पूर्णिमा के व्रत पर उसे चाय व पानी भी नसीब नहीं हुआ। अब वह अनशन करेगा। खाना व पानी भी छोड़ देगा। युवक ने बताया कि यही हाल आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मोहम्मदाबाद क्षेत्र की गर्भवती महिला का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि उन्हें करीब साढ़े तीन बजे जानकारी हुई कि आइसोलेशन वार्ड में मरीज को पानी की जरूरत है। इस पर उन्होंने पानी की बोतलें वहां भिजवा दी थीं। बासी भोजन दिए जाने की जानकारी नहीं हैं अगर ऐसा है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed