फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Problem due to lack of name from serial number

Farrukhabad News: सीरियल नंबर से नाम न होने पर आई दिक्कत

Sat, 11 Mar 2023 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Problem due to lack of name from serial number
फर्रुखाबाद/कमालगंज। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर की बीएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा शुक्रवार को चार केंद्रों पर शुरू हुई। 24 बीएड काॅलेजों के 2628 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। 26 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। नामावली सीरियल नंबर से न होने से कुछ केंद्रों पर सीटिंग प्लान में दिक्कत आई।
विज्ञापन

बीएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा दोपहर की पाली में 12 बजे शुरू हुई। परीक्षा केंद्र के गेट पर आंतरिक सचल दल के शिक्षकों ने तलाशी के बाद छात्रों को प्रवेश दिया। आरपी डिग्री कॉलेज कमालगंज केंद्र पर 10 कॉलेजों के छात्र 19 परीक्षा कक्षों में बिठाए गए। 925 में 914 छात्रों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ सूरजभान सिंह सागर व डॉ एपी चौरसिया व्यवस्था में रहे। बद्रीविशाल महाविद्यालय फर्रुखाबाद में 10 कालेजों के 1117 में 1106 छात्रों ने पेपर दिया। प्राचार्य डॉ. सीडी यादव ने बताया कि 21 कमरों में परीक्षार्थी बैठाए गए। रोल लिस्ट में सीरियल नंबर न होने से दिक्कत रही, जिससे व्यवस्था में समय लगा। डीएन कॉलेज फतेहगढ़ केंद्र पर प्राचार्य डॉ. मनोज गर्ग ने परीक्षा संपादित कराई। तीन कालेजों के 488 में तीन छात्र अनुपस्थित रहे। विद्या मंदिर कालेज कायमगंज केंद्र पर बाबूसिंह महाविद्यालय के 98 में 97 छात्र परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रश्न सरल पर 11 प्रश्नों के उत्तर के लिए समय पड़ गया कम
बीएड तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा के पहले दिन सरल प्रश्नों ने छात्रों को खुशी दी तो 11 प्रश्नों के उत्तर लिखने में समय कम पड़ जाने से मायूसी रही। सदरियापुर निवासी बीएड छात्रा स्वेक्षा ने कहा कि दो घंटे में नौ लघुउत्तरीय व दो विस्तृत उत्तरीय प्रश्न करने थे। लघु उत्तरीय प्रश्न में कोई दो पेज का किया तो किसी में आधे से पौन पेज ही लिखने का समय बचा। विस्तृत उत्तरीय में एक प्रश्न तो चार पेज का हो गया। स्वाति ने कहा कि पहले तीन घंटे का पेपर होता था। अब दो घंटे का पेपर है। बहुत कुछ जानते हुए भी समय कम पड़ जाने से पूरा लिख नहीं पाए। सबा दो या दो घंटा 30 मिनट का पेपर होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed