{"_id":"5f158b838ebc3e9ff455f1cf","slug":"private-school-operators-are-under-pressure-to-deposit-fees-farrukhabad-news-knp572163661","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिभावकों पर नाजायज फीस का दबाव डालने वालों पर हो कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिभावकों पर नाजायज फीस का दबाव डालने वालों पर हो कार्रवाई
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारी व अन्य।
- फोटो : FARRUKHABAD
निजी स्कूल संचालक फीस जमा कराने का बना रहे दबाव
फर्रुखाबाद। कोरोना महामारी के बीच चार माह से स्कूल बंद हैं। इसके बावजूद निजी स्कूल संचालक अभिभावकों पर पूरी फीस जमा करने का दबाव बना रहे हैं। इसके विरोध में सोमवार को अखिल भारत हिंदू महासभा की ओर से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई।
अखिल भारत हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष विमलेश मिश्रा, उपाध्यक्ष राहुल भाष्कर एडवोकेट, सौरभ मिश्रा कार्यकर्ताओं के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा कि कोविड-19 के तहत चार माह से स्कूल बंद हैं। छोटे-छोटे बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा नहीं दी जा सकती। इसके बावजूद निजी स्कूल अभिभावकों पर पूरी फीस जमा करने का अनुुचित दबाव डाल रहे हैं।
ट्यूशन फीस के अलावा अन्य फीस न जमा होने पर बच्चे का नाम काटने की धमकी दी जाती। उन्होंने बीएसए से स्कूलों का निरीक्षण कराकर ऐसे स्कूलों पर कार्रवाई करने और अभिभावकों को न्याय दिलाने की मांग की। सौरभ मिश्रा, धीरज पांडेय, पुनीत जोशी, सत्यवीर कुशवाहा, भानू प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।