{"_id":"691dff7282f4536adf09109b","slug":"private-bus-collides-with-divider-one-dead-six-injured-farrukhabad-news-c-213-1-hra1006-140584-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: डिवाइडर से टकराई प्राइवेट बस, एक की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: डिवाइडर से टकराई प्राइवेट बस, एक की मौत, छह घायल
विज्ञापन
फोटो-14- मार्ग दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बस। संवाद
बघौली। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिपोना गांव के पास प्राइवेट बस डिवाइडर से टकराकर खंती में चली गई। इसमें बैठीं सवारियां घायल हो गईं। गंभीर रूप से घायल सात लोगों को सौ शैया संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। यहां चिकित्सक ने एक अधेड़ शख्स को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक मौके से बस छोड़कर भाग निकला। अधेड़ की पहचान नहीं हो पाई है।
शहर के अटल चौक (नुमाइश चौराहा) के पास प्राइवेट बस अड्डा है। बुधवार दोपहर यहां से एक बस लखनऊ जाने के लिए निकली थी। प्रभारी थानाध्यक्ष बृजेश कुमार यादव के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र के पिपोना गांव के पास तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। संतुलन बिगड़ने से बस खंती पार करते हुए खेत में जा रुकी। इसमें बैठीं सवारियों को चोटें आईं। सात लोगों को गंभीर चोटें आईं।
इसमें संडीला नगर के सुंदरियाबाग निवासी सुशील कुमार (40), उनकी मां सुषमा देवी (60), टड़ियावां थाना क्षेत्र के उमरी गांव निवासी चमेली (65), बघौली कोतवाली क्षेत्र के अदिलापुर निवासी सुषमा (45), कछौना कोतवाली क्षेत्र के पूर्वी बाजार निवासी रोशन (30), सुरसा थाना क्षेत्र के बर्रा डाल सिंह निवासी छोटी बिटिया (35) समेत एक अधेड़ (50) शामिल है। गंभीर रूप से घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस से सौ शैया संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने अधेड़ शख्स को मृत घोषित कर दिया। अधेड़ का नाम और पता मालूम नहीं चल पाया। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि अधेड़ का नाम और पता खोजा जा रहा है। बस छोड़कर चालक भाग गया।
विज्ञापन
बस से उठने लगा धुआं तो मच गई अफरा तफरी
खंती में जाने के बाद बस के अगले हिस्से से धुआं उठने लगा। यह देखकर मौके पर जमा ग्रामीणों की भीड़ में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने धुआं निकलने वाले स्थान पर मिट्टी डालना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद धुआं निकलना बंद हो गया तब लोगों ने राहत की सांस ली।