{"_id":"6820f11b8ba560592308cb94","slug":"principals-are-sitting-idle-on-information-regarding-aided-schools-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-123993-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: एडेड विद्यालयों की सूचनाओं पर कुंडली मारे बैठे प्रधानाचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: एडेड विद्यालयों की सूचनाओं पर कुंडली मारे बैठे प्रधानाचार्य
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य शिक्षकों का ब्योरा देने में आनाकानी कर रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से सख्ती का भी कोई असर नहीं है। विभाग ने सभी एडेड माध्यमिक विद्यालयों को अपने यहां शिक्षकों समेत सभी जानकारी ऑनलाइन करने के निर्देश दिए थे, लेकिन कुछ ही विद्यालयों की ओ से सूचना भिजवाई गई है। इस पर माध्यमिक शिक्षा परिषद के अफसरों ने नाराजगी जताई है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने करीब दो माह पहले एडेड विद्यालयों में तैनात शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मियों की सूचना मांगी थी। साथ ही मूलभूत सुविधाओं समेत अन्य जानकारियां भी परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए थे। जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश के बावजूद 15-16 विद्यालयों ने ही जानकारी अपलोड की है।
बीते दिनों समीक्षा बैठक के दौरान यह स्थिति प्रदेश के सभी एडेड माध्यमिक विद्यालयों की पाई गई। यही नहीं जिन विद्यालयों की सूचना दी भी गई, वह क्रास चेकिंग में गलत पाई गई। इस पर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने नाराजगी जाहिर कर जल्द सभी एडेड माध्यमिक विद्यालयों की सूचनाएं ऑनलाइन अपलोड कराने के आदेश जिला विद्यालय निरीक्षक को दिए हैं।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि मांगी गई सूचना ऑनलाइन कराएं। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।