फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   President of Corona-infected chemist association dies in Farrukhabad

फर्रुखाबाद में कोरोना संक्रमित केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष की मौत

Sun, 12 Jul 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
President of Corona-infected chemist association dies in Farrukhabad
कायमगंज। जिले के केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल (53) की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। उनका इलाज जयपुर में हो रहा था। इसकी सूचना आने पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दुख जताया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला पाठक निवासी नवीन अग्रवाल की हालत खराब होने पर सात जुलाई को परिजन उन्हें जयपुर ले गए थे। जयपुर में रह रहे उनके भाई ने उन्हें महात्मा गांधी हास्पिटल मे भर्ती कराया था। वहां आठ जुलाई को नवीन के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। इलाज के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई। परिजनों ने उनका वहीं अंतिम संस्कार कर दिया। शाम को सूचना आते ही एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दुख प्रकट किया। एसोसिएशन के सचिव विनय रस्तोगी ने बताया कि नगर में डॉक्टरों ने प्रशासन के सहयोग से फ्लू कैंप लगाया था। इसमें एसोसिएशन के अध्यक्ष ने मरीजों के लिए मुफ्त में दवा उपलब्ध कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed