{"_id":"5ec40ffd8ebc3e90ab20b823","slug":"preparations-begin-to-build-l-2-hospital-in-the-district-farrukhabad-news-knp560985975","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में एल-2 अस्पताल बनाने को तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में एल-2 अस्पताल बनाने को तैयारी शुरू
विज्ञापन
क्रय समिति की बैठक में शामिल डाक्टर।
- फोटो : FARRUKHABAD
जिले में एल-2 अस्पताल बनाने को तैयारी शुरू
फर्रुखाबाद। जनपद में बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों को देखते हुए लेवल-2 (एल-2) अस्पताल बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए मंगलवार को सीडीओ ने अपने कार्यालय में क्रय समिति में शामिल डॉक्टरों के साथ बैैठक की। एल-2 अस्पताल के लिए आवश्यक स्वास्थ्य सामग्री की खरीद को सूची बनाने के निर्देश दिए गए।
विकास भवन स्थित कार्यालय में मुख्य विकास अधिकारी डा.राजेंद्र पैंसिया ने सीएमओ डॉ.चंद्रशेखर सहित डॉक्टरों की क्रय समिति की बैठक बुलाई। सीडीओ ने कहा कि कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अभी पॉजिटिव मरीजों को इटावा के जसवंत नगर स्थित एल-1 अस्पताल भेजा जा रहा है।
भविष्य में यहां के अस्पतालों में मरीजों को भर्ती करना होगा। इसके लिए वेंटीलेटर, पल्स आक्सीमीटर, एन-95 मास्क, सैनिटाइजर, बेड, गद्दा,चादर आदि वस्तुओं की खरीद को सूची बनाने के निर्देश दिए। सीडीओ ने बताया कि एल-2 अस्पताल बनाने को अभी भवन का चयन नहीं किया गया है।
विज्ञापन
जरूरत की सामग्री की शीघ्र ही खरीद कराई जाएगी। इस दौरान सीएमएस कैलाश दुल्हानी, सीएमएस एसपी सिंह, डिप्टी सीएमओ डा.एपी सिंह, डा.अनुराग वर्मा आदि मौजूद रहे।
आइसोलेशन वार्ड के लिए दो वेंटीलेटर आए
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में कोरोना संदिग्ध मरीजों को रखा जा रहा है। सीएमएस डा.एसपी सिंह ने बताया कि लोहिया अस्पताल में दो वेंटीलेटर पहले से हैं जबकि दो वेंटीलेटर नए आए हैं। इन्हें आइसोलेशन वार्ड में लगाया जाएगा।