फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   pregnent ko le jane se inkaar

एंबुलेंस में केबिन सपोर्ट नहीं, संक्रमित गर्भवती को ले जाने से इनकार

Sat, 05 Sep 2020 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
pregnent ko le jane se inkaar
एंबुलेंस में केबिन सपोर्ट नहीं, संक्रमित गर्भवती को ले जाने से इनकार
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। गुरुवार को कंपिल कस्बे की 29 वर्षीय गर्भवती कोरोना संक्रमित पाई गई। महिला को सैफई एल-2 अस्पताल में भेजने के लिए कंपिल सीएचसी पर खड़ी कोरोना में लगी एंबुलेंस संख्या 5518 को जिम्मेदारी दी गई। इसमें चालक व ईएमटी की सुरक्षा के लिए केबिन सपोर्ट नहीं था। इससे चालक ने संक्रमित महिला को ले जाने से इनकार कर दिया। बाद में जिला मुख्यालय से गाड़ी संख्या 5510 भेजी गई। तब महिला को सैफई भेजा गया।

जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने कोविड-19 के संक्रमित मरीजों को लाने व ले जाने के लिए लगाई गईं सभी एंबुलेंस में केबिन सपोर्ट लगाने के आदेश दिए थे। इसके बावजूद कुछ एंबुलेंस में केबिन सपोर्ट नहीं लगे। इसकी पोल तब खुली, जब कंपिल सीएचसी पर कोरोना संक्रमितों को लाने व ले जाने में लगी एक एंबुलेंस के ईएमटी और चालक ने संक्रमित महिला को ले जाने से इनकार कर दिया। हुआ यूं कि कंपिल कस्बे की गर्भवती गुरुवार को संक्रमित पाई गई। महिला की डिलीवरी में 10 दिन का समय था। इससे उसे एल-2 सुविधा के अस्पताल सैफई भेजा जाना था। इसके लिए कंपिल सीएचसी पर कोविड में लगी एंबुलेंस 5518 को जिम्मेदारी दी गई। इसके चालक व ईएमटी ने केबिन सपोर्ट न होने की वजह से संक्रमित महिला को ले जाने से मना कर दिया। इसके बाद जिले से एंबुलेंस संख्या 5510 की व्यवस्था की गई। इससे महिला को सैफई भेजा गया। इसके बाद एंबुलेंस 5518 को फर्रुखाबाद भेजा गया। इसमें केबिन सपोर्ट लगवाया गया। ईएमटी शशिकांत ने बताया कि शुक्रवार को केबिन सपोर्ट लग गया है। इस मामले में प्रोग्राम मैनेजर सौरभ कुमार ने बताया कि रेफर मरीजों को ले जाने के लिए जनपद में कंट्रोल रूम बना है। 5518 मेंटीनेंस में थी। इससे महिला को 5510 एंबुलेंस से भेजा गया है। अब 5518 में भी केबिन सपोर्ट लग गया है। ईएमई अजय कुमार ने बताया केबिन सपोर्ट लगाने वाला मैकेनिक नहीं था। इससे एंबुलेंस में काम नहीं हो सका था। शुक्रवार को केबिन सपोर्ट लगवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed