फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   pregnant woman moaning in pain for three hours on the hospital floor

Farrukhabad News: अस्पताल की फर्श पर तीन घंटे दर्द से कराहती रही गर्भवती

Wed, 05 Apr 2023 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 05 Apr 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
pregnant woman moaning in pain for three hours on the hospital floor
कमालगंज। कर्मचारियों की लापरवाही के चलते सीएचसी में गर्भवती महिलाओं को वार्ड में बेड भी नसीब नहीं हो रहे। अस्पताल की फर्श पर लेटी गर्भवती महिला दर्द से कराहती रही। कर्मचारी अभी समय है की बात कहती रहीं। तीन घंटे बीतने पर परिजनों के हंगामे के बाद मरीज को भर्ती किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ शोभित शाक्य ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। कर्मचारी की लापरवाही होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए सरकार पूरा प्रयास कर रही है। लेकिन जमीनी स्तर पर इसके अनुरूप मरीजों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। विकास खंड क्षेत्र के गांव न्यामतपुर ठाकुरान निवासी कमल की 22 वर्षीय पत्नी राखी को मंगलवार सुबह प्रसव पीड़ा हुई। उसकी सास व भाभी सपना गांव की आशा रचना के साथ राखी को लेकर सुबह करीब 11 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। यहां मौजूद स्टाफ नर्स ने प्रसव में समय होने की बात कहकर इंतजार करने को कहा। वार्ड में बेड न मिलने पर गर्भवती महिला प्रसव कक्ष के बाहर फर्श पर ही लेट गई। महिला दर्द से कराहती रही। करीब तीन घंटे बीत जाने पर जब कर्मचारियों ने मरीज पर ध्यान नहीं दिया तो परिजनों ने हंगामा शुरू किया। इसके बाद स्टाफ नर्स ने मरीज को बेड पर शिफ्ट कर उपचार शुरू किया। सास ने बताया कि अस्पताल में महिला चिकित्सक नहीं मिली। स्टाफ नर्स कह रही हैं कि प्रसव में समय है। इंतजार करो जबकि मरीज के तेज दर्द हो रहा। चचिया सास सपना ने बताया कि उनका मरीज घंटों से फर्श पर लेटा हुआ है। कर्मचारी कह रहे कि पहला बच्चा होने पर दर्द होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed