फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   pregnant woman in jam, constable helped

जाम में फंसी गर्भवती को सिपाही ने बाइक से पहुंचाया अस्पताल

Sun, 20 Jun 2021 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
pregnant woman in jam, constable helped
फर्रुखाबाद। बरेली-इटावा हाईवे पर जाम में फंसी गर्भवती को सिपाही ने बाइक से लोहिया अस्पताल पहुंचाया। यहां करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लगा था। गंगा दहशरे के चलते गैर जिलों से देर रात से ही लोग आने लगे थे।
विज्ञापन

शनिवार रात तीन बजे पांचाल घाट के मार्ग पर भीषण जाम लगा था। शाहजहांपुर के क्षेत्र अल्लाहगंज निवासी अजय सिंह की पत्नी पिंकी को परिजन अपनी कार से लोहिया अस्पताल ला रहे थे। पुल के पास हाईवे पर उनका वाहन जाम में फंसा गया। पिंकी की हालत बिगड़ने पर परिजन सीओ के हमराह मनोज चाहर के पास गए, और अपनी पीड़ा बयां की। इस पर सिपाही मनोज गहलोत ने एक पुलिसकर्मी की
विज्ञापन

बाइक पर पिंकी व उसकी तीमार महिला को बैठाया और लोहिया अस्पताल के लिए चल दिया। हमराह मनोज चाहर व सुनील खोखर आगे-आगे बाइक के निकलने की जगह बनाते रहे। लगभग बीस मिनट में गर्भवती को जाम से निकालकर सिपाही ने लोहिया अस्पताल पहुंचा दिया। जहां प्राथमिक उपचार लेने के बाद परिजन गर्भवती को नर्सिग होम ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed